पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Naomi Osaka Stuns in Kill Bill-Inspired Kimono, Advances to Wimbledon Second Round

Naomi Osaka: विंबलडन में अजीबोगरीब ड्रेस पहनकर खेलने उतरीं नाओमी ओसाका! किस फिल्म से था प्रेरित? खुद बताई वजह

Tue, 30 Jun 2026 12:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 Jun 2026 12:02 PM IST
सार

नाओमी ओसाका ने विंबलडन 2026 के पहले दौर में 'किल बिल' से प्रेरित सफेद किमोनो पहनकर सबका ध्यान खींचा। उन्होंने एल्सा जैकमो को 6-1, 7-5 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। ओसाका ने बताया कि यह पोशाक उनकी जापानी विरासत और उनकी पसंदीदा फिल्म 'किल बिल' को समर्पित थी।

विज्ञापन
Naomi Osaka Stuns in Kill Bill-Inspired Kimono, Advances to Wimbledon Second Round
नाओमी ओसाका - फोटो : IANS

विस्तार

जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने विंबलडन 2026 के पहले दौर में अपने खेल के साथ-साथ अनोखे अंदाज से भी सभी का ध्यान खींचा। ओसाका कोर्ट पर 'किल बिल' फिल्म से प्रेरित सफेद किमोनो पहनकर उतरीं, जो उनकी जापानी संस्कृति को समर्पित था। यह खास पोशाक पारंपरिक जापानी शिरोमुकु शादी की पोशाक और एक वेडिंग ड्रेस के अपसाइकल्ड कपड़ों से तैयार की गई थी। फैशन स्टेटमेंट के बाद ओसाका ने कोर्ट पर भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने फ्रांस की एल्सा जैकमो को 6-1, 7-5 से हराकर विंबलडन के दूसरे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

'किल बिल' की इस किरदार से मिली प्रेरणा
जीत के बाद ओसाका ने बताया कि उनका किमोनो उनकी जापानी विरासत और निर्देशक क्वेंटिन टोरेंटीनो की मशहूर फिल्म 'किल बिल' से प्रेरित था। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए मेरी जापानी विरासत बहुत मायने रखती है। विंबलडन में सभी सफेद रंग पहनते हैं, इसलिए मैंने सोचा कि किमोनो पहनकर कोर्ट पर आना शानदार रहेगा। 'किल बिल' मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है और मुझे लूसी लियू का किरदार ओ-रेन इशी बहुत पसंद है, जो सफेद किमोनो पहनती हैं।' ओसाका ने आगे कहा, 'मैं कभी-कभी वीडियो गेम के किरदार जैसा महसूस करना चाहती हूं। कोर्ट पर खेलते समय मैं खुद नहीं बनना चाहती और उस किरदार की ऊर्जा को अपने अंदर महसूस करने की कोशिश करती हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tennis (@tennischannel)


विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रैंड स्लैम में फैशन से बटोरती रही हैं सुर्खियां
ओसाका ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में अपने अनोखे फैशन के लिए जानी जाती हैं। इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में वह तितलियों से सजी बड़ी टोपी, घूंघट और छतरी के साथ कोर्ट पर पहुंची थीं। वहीं फ्रेंच ओपन (रोलां गैरो) में उन्होंने पहले काले रंग का कॉर्सेट और लंबी स्कर्ट पहनी, जिसके बाद उसके नीचे मौजूद नाइकी की डिजाइन की गई सुनहरी ड्रेस में नजर आई थीं।

अब अगले दौर में होगी नई चुनौती
विश्व रैंकिंग में 14वें स्थान पर मौजूद ओसाका अब दूसरे दौर में दुनिया की 225वीं रैंकिंग वाली अनास्तासिया गसानोवा से भिड़ेंगी। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह पहला मुकाबला होगा। ओसाका ने अब तक विंबलडन में तीसरे दौर से आगे का सफर तय नहीं किया है और इस बार वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed