पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Indian player Sumit Nagal clinched his first ATP Challenger title in more than two years wins Intaro Open

Intaro Open: फॉर्म में लौटे सुमित नागल, दो साल में पहली बार जीता एटीपी चैलेंजर खिताब; इंटारो ओपन के विजेता बने

Sun, 28 Jun 2026 03:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 28 Jun 2026 03:49 PM IST
सार

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने फॉर्म में वापसी कर ली है। सुमित ने इंटारो ओपन क्ले कोर्ट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया और दो साल से अधिक समय बाद अपना पहला एटीपी चैलेंजर खिताब जीता।

विज्ञापन
Indian player Sumit Nagal clinched his first ATP Challenger title in more than two years wins Intaro Open
सुमित नागल - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने रोमानिया के टार्गु मुरेस में खेले गए इंटारो ओपन क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल में फ्रांस के क्वालीफायर फेलिक्स बालशॉ को 6-3, 7-5 से हराकर दो साल से ज्यादा समय में अपना पहला एटीपी चैलेंजर खिताब जीता। इस जीत के साथ ही चैलेंजर स्तर पर नागल का खिताबी सूखा भी खत्म हो गया। इससे पहले उन्होंने जून 2024 में जर्मनी में हेलब्रॉन चैलेंजर जीता था।
विज्ञापन


सातवां एटीपी चैलेंजर खिताब अपने नाम किया
यह इस 28 वर्षीय खिलाड़ी का कुल सातवां एटीपी चैलेंजर एकल खिताब था और क्ले कोर्ट पर यह उनकी पांचवीं ट्रॉफी थी जो इस कोर्ट के प्रति उनके लगाव को दर्शाती है। नागल खराब दौर के बाद अपनी रैंकिंग को फिर से बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं और इस खिताब से उन्होंने 75 एटीपी रैंकिंग अंक हासिल किए। उम्मीद है कि नई रैंकिंग जारी होने पर वह दुनिया में लगभग 219वें नंबर पर पहुंच जाएंगे। उन्हें अपनी इस कामयाबी के लिए 15,510 यूरो की पुरस्कार राशि भी मिली।
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ी ने बेसलाइन से शानदार खेल दिखाते हुए पहला सेट अपने नाम किया, लेकिन दूसरे सेट में उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा क्योंकि बालशॉ मुकाबले में बने हुए थे। हालांकि नागल ने मैच के आखिरी पलों में संयम बनाए रखा और सीधे सेटों में जीत हासिल की। यह खिताब नागल के लिए सही समय पर आया है क्योंकि इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में अपनी जगह फिर से बनाने की कोशिश में जुटे नागल ने इस सत्र का अधिकतर समय चैलेंजर सर्किट पर खेलते हुए बिताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट से पहले उन्होंने 13 चैलेंजर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और दूसरे दौर से आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रहे थे। इस ट्रॉफी से पहले उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन मोल्दोवा में चिसिनाउ टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल तक जगह बनाना रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed