दक्षिण अफ्रीका का सपना टूटा: आखिरी मिनट के गोल ने बदली कनाडा की किस्मत, पहली बार अंतिम-16 में मेजबान टीम
FIFA World Cup 2026 South Africa vs Canada Football Match Highlights Updates:कनाडा ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड-ऑफ-32 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर पहली बार विश्व कप के राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली। कप्तान स्टीफन यूस्टाक्वियो ने इंजरी टाइम (90+2') में मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल दागकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैच की शुरुआत से ही दक्षिण अफ्रीका ने आक्रामक खेल दिखाया और कई अच्छे मूव बनाए, लेकिन अंतिम पास और फिनिशिंग की कमी के कारण टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी। दूसरी ओर, कनाडा ने भी कुछ शानदार मौके बनाए।पहले हाफ के अंतिम क्षणों में कनाडा लगातार दो बार गोल करने के करीब पहुंचा। पहले दक्षिण अफ्रीका के डिफेंडर ऑब्रे मॉडिबा ने मोइज बॉम्बिटो के हेडर को गोललाइन से क्लियर कर दिया। इसके तुरंत बाद गोलकीपर रोनवेन विलियम्स ने ताजोन बुकानन के शॉट पर शानदार बचाव कर अपनी टीम को गोल खाने से बचा लिया। हाफ-टाइम तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर थीं।
ब्रेक के बाद कनाडा ने खेल पर पकड़ मजबूत कर ली और लगातार दक्षिण अफ्रीका के गोल पर हमले किए। तानी ओलुवासेयी के दमदार शॉट को रोनवेन विलियम्स ने बेहतरीन तरीके से रोक दिया। इसके बाद डिफेंडर म्बेकेजेली म्बोकाजी ने समय रहते गेंद को क्लियर कर रिबाउंड पर गोल होने से बचा लिया। 75वें मिनट में स्टार खिलाड़ी अल्फोंसो डेविस को मैदान पर उतारा गया। उनकी रफ्तार और शानदार ड्रिब्लिंग ने दक्षिण अफ्रीका के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया और कनाडा के हमलों में नई ऊर्जा भर दी।
जब मुकाबला अतिरिक्त समय की ओर बढ़ रहा था और लग रहा था कि मैच एक्स्ट्रा टाइम में जाएगा, तभी इंजरी टाइम के दूसरे मिनट (90+2') में कप्तान स्टीफन यूस्टाक्वियो ने बॉक्स के बाहर उछलती हुई गेंद पर बेहतरीन फर्स्ट-टाइम शॉट लगाया। गेंद सीधे गोलपोस्ट के निचले कोने में जाकर समा गई और गोलकीपर रोनवेन विलियम्स उसे रोकने में असफल रहे। यही गोल मैच का निर्णायक साबित हुआ और कनाडा ने 1-0 से जीत दर्ज कर ली।
You voted Stephen Eustáquio @MichelobUltra Superior Player of the Match! 👑
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 28, 2026
#FIFAWorldCup #SuperiorPOTM pic.twitter.com/47iPCbWNdC
यह जीत कनाडा के पुरुष फुटबॉल इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। टीम ने पहली बार फीफा विश्व कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाई थी और अब पहली बार नॉकआउट मुकाबला जीतकर राउंड ऑफ-16 में भी प्रवेश कर लिया है। इससे पहले कनाडा ने 1986 और 2022 विश्व कप में हिस्सा लिया था, लेकिन दोनों बार ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी।
🇨🇦 Canada have qualified for the Round of 16!#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 28, 2026
भले ही दक्षिण अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने इस विश्व कप में इतिहास रचा। बफाना बफाना पहली बार फीफा विश्व कप के नॉकआउट चरण तक पहुंचने में सफल रही। हालांकि, राउंड-ऑफ-32 में हार के साथ उसका अभियान समाप्त हो गया।
दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच ह्यूगो ब्रूस ने 74 वर्ष और 79 दिन की उम्र में फीफा विश्व कप के नॉकआउट चरण में टीम की कोचिंग करने वाले सबसे उम्रदराज़ कोच बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने उरुग्वे के पूर्व कोच ऑस्कर तबारेज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में 71 वर्ष की उम्र में टीम की कोचिंग की थी।