पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Luka Modric Fires Warning to Cristiano Ronaldo's Portugal Ahead of FIFA World Cup 2026 Round of 32 Clash

FIFA WC: रोनाल्डो के पुर्तगाल को क्रोएशिया के लुका मॉड्रिच की चेतावनी, राउंड ऑफ-32 मुकाबले से पहले क्या कहा?

Mon, 29 Jun 2026 09:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Jun 2026 09:11 AM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में पुर्तगाल से भिड़ंत से पहले क्रोएशिया के कप्तान लुका मॉड्रिच ने कहा कि उनकी टीम किसी से नहीं डरती और पुर्तगाल भी उन्हें देखकर सहज महसूस नहीं करेगा। वहीं, कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने रोनाल्डो की फिटनेस को लेकर उठ रहे सवालों को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
Luka Modric Fires Warning to Cristiano Ronaldo's Portugal Ahead of FIFA World Cup 2026 Round of 32 Clash
मॉड्रिच और रोनाल्डो - फोटो : Twitter

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में दो जुलाई को क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुआई वाली पुर्तगाल और लुका मॉड्रिच की क्रोएशिया के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले क्रोएशियाई कप्तान लुका मॉड्रिच ने साफ संदेश देते हुए कहा कि उनकी टीम किसी से डरने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पुर्तगाल भी क्रोएशिया का सामना करने को लेकर सहज महसूस नहीं करेगा।

विज्ञापन

कोलंबिया के खिलाफ पुर्तगाल ने खेला ड्रॉ
ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में कोलंबिया के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेलने के बाद पुर्तगाल ग्रुप-के में उपविजेता के रूप में नॉकआउट में पहुंचा। वहीं, क्रोएशिया ने घाना को 2-1 से हराकर ग्रुप-एल में दूसरा स्थान हासिल करते हुए अंतिम-32 में जगह बनाई। 2018 विश्व कप की उपविजेता और 2022 विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहने वाली क्रोएशियाई टीम के कप्तान लुका मॉड्रिच ने कहा कि उनकी टीम इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है।

मॉड्रिच ने पुर्तगाल टीम को लेकर क्या कहा?
मॉड्रिच ने राष्ट्रीय टीम की आधिकारिक वेबसाइट से बातचीत में कहा, 'पुर्तगाल एक शानदार और बेहद मजबूत टीम है। हमें पूरी ताकत के साथ लड़ना होगा और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था कि हमारा अगला प्रतिद्वंद्वी कौन होगा। मुझे पूरा भरोसा है कि हमें सामने देखकर वे भी सहज महसूस नहीं करेंगे। हमें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। बस अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना है और फिर देखना है कि क्या होता है। अब हमें अच्छी तरह आराम करना होगा, उनकी तैयारी करनी होगी और शानदार मैच खेलना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रोनाल्डो के साथ स्टार खिलाड़ियों से सजी है पुर्तगाल
 

  • 41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने करियर का रिकॉर्ड छठा विश्व कप खेल रहे हैं और पहली बार ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा करना चाहते हैं।
  • उनके साथ ब्रूनो फर्नांडिस, नूनो मेंडेस, रूबेन डायस, वितिन्या और जोआओ नेवेस जैसे कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं।
  • अगर पुर्तगाल को टूर्नामेंट में लंबा सफर तय करना है तो इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी बेहद अहम रहने वाला है।


रोनाल्डो की फिटनेस पर क्या बोले रॉबर्टो मार्टिनेज?
 

  • जहां अर्जेंटीना ने लियोनल मेसी और नॉर्वे ने एरलिंग हालंद को ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में आराम दिया, वहीं क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कोलंबिया के खिलाफ पूरे 90 मिनट खेले।
  • विश्व कप में अब तक पुर्तगाल के हर मैच में पूरे समय मैदान पर रहने के कारण उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
  • हालांकि, पुर्तगाल के मुख्य कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने इन चिंताओं को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, 'हम दूसरे देशों के खिलाड़ियों से तुलना नहीं करते।'
  • मार्टिनेज ने कहा, 'ऐसा करना बचकाना होगा। क्रिस्टियानो हमेशा सही समय पर सही जगह मौजूद रहने के आदी हैं। उनके लिए 90 मिनट खेलना कोई समस्या नहीं है।'
  • मार्टिनेज ने कहा, 'हालांकि अगले मैच में जरूरत पड़ी तो हम बदलाव कर सकते हैं, लेकिन यह किसी भी खिलाड़ी के साथ हो सकता है।
विज्ञापन

आगे का रास्ता आसान नहीं
अगर पुर्तगाल राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया को हराने में सफल रहती है तो उसके सामने बेहद कठिन राह होगी। अगले दौर में उसका सामना स्पेन से हो सकता है। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम और सेमीफाइनल में फ्रांस, नीदरलैंड या जर्मनी जैसी मजबूत टीमें सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed