पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Africa vs Canada Highlights: इंजरी टाइम में यूस्टाक्वियो का गोल, 1-0 से जीत के साथ कनाडा राउंड ऑफ-16 में

Mon, 29 Jun 2026 02:31 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 29 Jun 2026 02:31 AM IST
खास बातें

कनाडा ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड-ऑफ-32 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल (राउंड ऑफ-16) में जगह बना ली। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल कप्तान स्टीफन यूस्टाक्वियो ने इंजरी टाइम (90+2') में दागा।

विज्ञापन
South Africa vs Canada Highlights FIFA World Cup 2026 Today Football Match Result Updates
दक्षिण अफ्रीका बनाम कनाडा - फोटो : Fifa.com

लाइव अपडेट

02:31 AM, 29-Jun-2026

कनाडा ने 1-0 से जीता मुकाबला

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड-ऑफ-32 के पहले मुकाबले में कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल (राउंड ऑफ-16) में प्रवेश कर लिया। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का फैसला इंजरी टाइम में हुआ, जब स्टीफन यूस्टाक्वियो ने 90+2वें मिनट में शानदार गोल दागकर कनाडा को बढ़त दिलाई। दोनों टीमों के बीच 90 मिनट तक कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन अंतिम क्षणों में आए इस गोल ने मैच का रुख बदल दिया। इसके साथ ही सह-मेजबान कनाडा ने नॉकआउट दौर में जीत के साथ अपने अभियान को आगे बढ़ाया, जबकि दक्षिण अफ्रीका का विश्व कप सफर यहीं समाप्त हो गया।
02:22 AM, 29-Jun-2026

South Africa vs Canada Live: इंजरी टाइम में हुआ पहला गोल

मुकाबले के 90+2वें मिनट में आखिरकार पहला गोल देखने को मिला। कनाडा के लिए कप्तान स्टीफन यूस्टाक्वियो ने इंजरी टाइम में शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। लंबे समय तक गोलरहित रहे इस मुकाबले में यह गोल निर्णायक साबित हो सकता है। अब दक्षिण अफ्रीका के पास वापसी के लिए बेहद कम समय बचा है, जबकि कनाडा नॉकआउट चरण में जीत के बेहद करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन
01:20 AM, 29-Jun-2026

South Africa vs Canada Live: हाफ-टाइम

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड-ऑफ-32 के पहले मुकाबले में हाफ-टाइम तक दक्षिण अफ्रीका और कनाडा के बीच स्कोर 0-0 से बराबरी पर है। दोनों टीमों ने पहले हाफ में कुछ अच्छे मूव बनाए, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा और दोनों डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को बढ़त लेने का मौका नहीं दिया। अब दूसरे हाफ में दोनों टीमें जीत हासिल कर प्री-क्वार्टरफाइनल का टिकट कटाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

12:32 AM, 29-Jun-2026

South Africa vs Canada Live: राउंड-ऑफ-32 का पहला मुकाबला शुरू

फीफा विश्व कप 2026 का पहला नॉकआउट मैच शुरू हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका और कनाडा की नजरें पहले हाफ में बढ़त लेने पर हैं।
12:28 AM, 29-Jun-2026

South Africa vs Canada Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11


(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
12:16 AM, 29-Jun-2026

South Africa vs Canada Highlights: इंजरी टाइम में यूस्टाक्वियो का गोल, 1-0 से जीत के साथ कनाडा राउंड ऑफ-16 में

FIFA World Cup 2026 South Africa vs Canada Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ग्रुप चरण के रोमांच के बाद अब फीफा विश्व कप 2026 का नॉकआउट दौर आज से शुरू हो रहा है। राउंड-ऑफ-32 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और कनाडा की टीमें लॉस एंजिलिस स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अपने-अपने ग्रुप में उपविजेता रहते हुए अंतिम-32 में जगह बनाई है और अब एक हार उनके विश्व कप अभियान का अंत कर देगी, जबकि जीतने वाली टीम प्री-क्वार्टरफाइनल (राउंड-ऑफ-16) का टिकट कटाएगी। ऐसे में टूर्नामेंट के पहले नॉकआउट मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed