{"_id":"6a421c40efcd160c8d0e2775","slug":"neymar-donates-to-venezuela-earthquake-relief-ancelotti-give-major-fitness-update-ahead-of-world-cup-knockout-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेमार ने दिखाई दरियादिली: वेनेजुएला के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए क्या किया? एंसेलोटी ने भी दी बड़ी खुशखबरी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
नेमार ने दिखाई दरियादिली: वेनेजुएला के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए क्या किया? एंसेलोटी ने भी दी बड़ी खुशखबरी
Mon, 29 Jun 2026 12:48 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:48 PM IST
सार
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर ने वेनेजुएला में भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर दान किए हैं। वहीं, ब्राजील के कोच कार्लो एंसेलोटी ने बताया कि नेमार की फिटनेस में तेजी से सुधार हुआ है और वह जापान के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में अधिक समय तक खेल सकते हैं।
विज्ञापन
नेमार
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर ने मैदान के बाहर भी बड़ा दिल दिखाते हुए भूकंप प्रभावित वेनेजुएला की मदद के लिए 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 2.1 करोड़ रुपये) दान किए हैं। वेनेजुएला के समाचार पोर्टल एल सुमारियो की रिपोर्ट के अनुसार, यह राशि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए इस्तेमाल की जाएगी, जिससे प्रभावित लोगों को भोजन, पीने का पानी, दवाइयां और रहने की जगह भी उपलब्ध कराया जाएगा। नेमार ने इस मुश्किल घड़ी में वेनेजुएला के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी यह छोटी-सी मदद प्रभावित परिवारों को राहत और हौसला देगी। उन्होंने कहा, 'मेरा दिल वेनेजुएला के लोगों के साथ है। मुझे उम्मीद है कि मेरा यह योगदान प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में राहत और हिम्मत देगा।'
विज्ञापन
भूकंप ने मचाई भारी तबाही
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने बताया कि बुधवार को आए दो भीषण भूकंपों में अब तक कम से कम 1,430 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 3,238 लोग घायल हुए हैं और 3,142 परिवार अपने घर खोने के बाद विस्थापित हो गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है, लेकिन भारी मशीनों की कमी और लगातार आ रहे आफ्टरशॉक्स के कारण राहत कार्यों में काफी मुश्किलें आ रही हैं। रिक्टर स्केल पर 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले इन दोनों भूकंपों के बाद कई छोटे झटके भी महसूस किए गए, जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण हो गए हैं।
नेमार की फिटनेस पर एंसेलोटी का बड़ा अपडेट
दूसरी ओर, फीफा विश्व कप 2026 में ब्राजील के लिए भी अच्छी खबर सामने आई है। ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने बताया कि नेमार की फिटनेस में पिछले एक सप्ताह के दौरान काफी सुधार हुआ है और अब वह पहले की तुलना में ज्यादा समय तक मैदान पर खेल सकते हैं।
34 वर्षीय नेमार चोट के कारण विश्व कप के शुरुआती दो मुकाबले नहीं खेल पाए थे। हालांकि स्कॉटलैंड के खिलाफ ग्रुप चरण के आखिरी मैच में उन्होंने लंबे समय बाद मैदान पर वापसी की और अंतिम मिनटों में बतौर स्थानापन्न खिलाड़ी उतरे।
एंसेलोटी ने कहा, 'पिछले एक सप्ताह में नेमार की फिटनेस में काफी सुधार हुआ है। पहले वह 15 मिनट से ज्यादा नहीं खेल सकते थे, लेकिन अब उनकी स्थिति काफी बेहतर है और वह पहले से अधिक समय तक मैदान पर रहने के लिए तैयार हैं।'

जापान के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले पर नजर
ब्राजील ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। यह लगातार 12वां विश्व कप है, जब ब्राजील अपनी ग्रुप तालिका में पहले स्थान पर रहा है। 1982 के बाद से ब्राजील ने हर विश्व कप में ग्रुप चरण शीर्ष पर समाप्त किया है, जो 44 वर्षों से जारी उसकी शानदार निरंतरता को दर्शाता है। अब पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील की नजर राउंड ऑफ 32 में जापान के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर है। यदि नेमार पूरी तरह फिट होकर मैदान पर उतरते हैं, तो ब्राजील की आक्रमण क्षमता और मजबूत हो सकती है।