फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में सोमवार (टूर्नामेंट का 19वां दिन) फुटबॉल फैंस के लिए यादगार रहा। महज आठ घंटे के भीतर दो नॉकआउट मुकाबलों का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ, जिसमें चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को पराग्वे और नीदरलैंड्स को मोरक्को ने चौंकाते हुए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। वहीं, ब्राजील ने इंजरी टाइम में गैब्रियल मार्टिनेली के विजयी गोल की बदौलत जापान को 2-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। अब 20वें दिन तीन और नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें फ्रांस, नॉर्वे और मेक्सिको जैसी दिग्गज टीमों की अग्निपरीक्षा होगी।
फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या?: आठ घंटे में दो नतीजे पेनल्टी शूट से निकले; जर्मनी और नीदरलैंड्स बाहर
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी को हराकर सबसे बड़ा उलटफेर किया, जबकि ब्राजील ने इंजरी टाइम में जापान को 2-1 से हराया। नीदरलैंड्स और मोरक्को का मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में गया। आज फ्रांस, नॉर्वे और मेक्सिको की टीमें नॉकआउट मुकाबलों में उतरेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पराग्वे ने जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में हराकर रचा सबसे बड़ा उलटफेर
बोस्टन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पराग्वे ने चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को 120 मिनट तक 1-1 की बराबरी के बाद पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। जूलियो एनसिसो ने पहले हाफ में शानदार हेडर से पराग्वे को बढ़त दिलाई, जबकि दूसरे हाफ में फ्लोरियन विर्ट्ज के क्रॉस पर काई हैवर्ट्ज ने हेडर के जरिए जर्मनी की बराबरी करा दी। अतिरिक्त समय में जोनाथन ताह का गोल फाउल के कारण रद्द हो गया और मुकाबला पेनल्टी तक पहुंचा। शूटआउट में गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने दो पेनल्टी बचाईं, जबकि जोसे कनाले ने निर्णायक पेनल्टी गोल में बदलकर पराग्वे को राउंड ऑफ 16 का टिकट दिला दिया।
पराग्वे vs जर्मनी: पूरी मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मार्टिनेली के आखिरी मिनट के गोल से ब्राजील ने बचाई लाज
ह्यूस्टन स्टेडियम में जापान ने ब्राजील को कड़ी टक्कर दी। 29वें मिनट में काइशु सानो ने शानदार गोल कर जापान को बढ़त दिला दी। इसके बाद ब्राजील ने लगातार दबाव बनाया और 56वें मिनट में कासेमिरो ने गैब्रियल मागालहाइस के सटीक क्रॉस पर हेडर से बराबरी कर दी। विनीसियस जूनियर का एक शानदार प्रयास पोस्ट से टकरा गया और जापानी गोलकीपर ज़ायन सुजुकी ने कई बेहतरीन बचाव किए। जब मुकाबला अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी 90+5वें मिनट में ब्रूनो गिमारेस के पास पर गैब्रियल मार्टिनेली ने विजयी गोल दागकर ब्राजील को 2-1 से जीत दिलाई। अब ब्राजील राउंड ऑफ 16 में कोट डी आइवर और नॉर्वे के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से भिड़ेगा।
ब्राजील बनाम जापान: पूरी मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मोरक्को ने नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के चौथे मुकाबले में वर्जिल वान डाइक की कप्तानी वाली नीदरलैंड्स टीम का सामना अशरफ हकीमी की अगुआई वाले मोरक्को से एस्टाडियो बीबीवीए, ग्वाडालूप में हो हुआ। राउंड ऑफ-32 के दूसरे दिन ही दो-दो मैच पेनल्टी शूटआउट में गए और फुटबॉल की दो महाशक्तियां फीफा विश्वकप से बाहर हो चुकी हैं। पराग्वे ने जर्मनी को बाहर किया और अब मोरक्को ने नीदरलैंड्स को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।
फुल टाइम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर रहा था। इसके बाद 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई गोल नहीं हो सका और स्कोर 1-1 से बराबर रहा था। इसके बाद नतीजा पनेल्टी शूटआउट में आया। मोरक्को ने नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से शिकस्त दी और राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई।
नीदरलैंड्स vs मोरक्को: पूरा मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आज इन मुकाबलों पर रहेंगी नजर
मंगलवार और बुधवार (भारतीय समयानुसार) खेले जाने वाले राउंड ऑफ 32 मुकाबलों में कई दिग्गज टीमें मैदान पर उतरेंगी। फ्रांस की नजर स्वीडन को हराकर अगले दौर में पहुंचने पर होगी, जबकि एरलिंग हालंद की नॉर्वे को आइवरी कोस्ट की चुनौती मिलेगी। इसके अलावा मेक्सिको और इक्वाडोर के बीच भी नॉकआउट मुकाबला खेला जाएगा।