{"_id":"6a428ca735a8e2b63c0b5860","slug":"fifa-world-cup-2026-cape-verde-captain-ryan-mendes-controversy-before-round-of-32-match-against-argentina-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA: नॉकआउट मैच से पहले किस विवाद में फंसे केप वर्डे के कप्तान रेयान मेंडिस? लगे संगीन आरोप; जानें पूरा मामला","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA: नॉकआउट मैच से पहले किस विवाद में फंसे केप वर्डे के कप्तान रेयान मेंडिस? लगे संगीन आरोप; जानें पूरा मामला
Mon, 29 Jun 2026 08:48 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 29 Jun 2026 08:48 PM IST
सार
फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले से पहले केप वर्डे के कप्तान रेयान मेंडिस पर न्यूजीलैंड में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म का आरोप लगा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
रेयान मेंडिस
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को चौंकाने वाली केप वर्डे टीम अब अर्जेंटीना के खिलाफ राउंड ऑफ-32 मुकाबले से पहले बड़े विवाद में घिर गई है। टीम के कप्तान और स्टार फॉरवर्ड रेयान मेंडिस पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगे हैं। फिलहाल, मामले की जांच न्यूजीलैंड पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
ब्राजील की नागरिक है पीड़िता
न्यूजीलैंड हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतकर्ता फीफा द्वारा नियुक्त टीम सपोर्ट स्टाफ के रूप में कार्यरत थी। वहीं, ब्राजील के मीडिया संस्थान ग्लोबो की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ब्राजील की नागरिक है, जो मार्च 2026 में न्यूजीलैंड में आयोजित फीफा सीरीज टूर्नामेंट के दौरान केप वर्डे टीम के साथ अनुवादक (ट्रांसलेटर) के रूप में काम कर रही थी।

होटल के कमरे में यौन उत्पीड़न का आरोप
रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि रेयान मेंडिस उसके होटल के कमरे में पहुंचे और उसके साथ जबरन यौन उत्पीड़न किया। घटना के बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। महिला ने कथित तौर पर केप वर्डे टीम के तीन अधिकारियों को भी इस घटना की जानकारी दी थी।

फीफा ने क्या कहा?
अमेरिकी अखबार यूएसए टुडे से बातचीत में फीफा ने कहा कि वह किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार के आरोपों को बेहद गंभीरता से लेता है। संगठन ने बताया कि वह न्यूजीलैंड की जांच एजेंसियों के संपर्क में है। हालांकि, जांच जारी होने के कारण फीफा ने इस मामले पर अधिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं, केप वर्डे टीम की ओर से इस मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कैसा रहा केप वर्डे का प्रदर्शन?
विवादों के बावजूद केप वर्डे ने फीफा विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट में डेब्यू कर रही इस अफ्रीकी द्वीपीय टीम ने ग्रुप चरण में लगातार तीन मुकाबले ड्रॉ खेले।

- स्पेन के खिलाफ 0-0 ड्रॉ
- उरुग्वे के खिलाफ 2-2 ड्रॉ
- सऊदी अरब के खिलाफ 0-0 ड्रॉ
अब अर्जेंटीना से होगी टक्कर
केप वर्डे अब मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना से राउंड ऑफ-32 में भिड़ेगी। यह मुकाबला तीन जुलाई को मियामी में खेला जाएगा। हालांकि, मैच से पहले कप्तान रेयान मेंडिस पर लगे गंभीर आरोपों ने टीम की ऐतिहासिक विश्व कप यात्रा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।