पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi meeting with all ministry secretaries updates in hindi

सुशासन और सुधारों पर क्या नया मंत्र देंगे पीएम?: बुलाई सचिवों की बैठक, विकसित भारत बनाने पर चर्चा संभव

Tue, 30 Jun 2026 03:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 Jun 2026 03:52 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों की अहम बैठक बुलाई है, जिसमें सुशासन, प्रशासनिक सुधार और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर चर्चा की संभावना है। बैठक में मंत्रालयों के कामकाज, आर्थिक विकास, ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से जुड़े सुधारों की समीक्षा के साथ भविष्य की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन
pm narendra modi meeting with all ministry secretaries updates in hindi
पीएम मोदी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों की मंगलवार को बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इसमें जीवन-यापन और कारोबार करने में आसानी के लिए शुरू किए गए सुधारों की समीक्षा भी होगी।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कुछ सचिव अपने-अपने मंत्रालयों की प्रस्तुति देंगे। इसमें मंत्रालयों के कामकाज और अल-अलग सुधारों व लोगों के हित में उठाए गए कदमों की जानकारी होगी। प्रधानमंत्री ने पहले ही सरकार का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है, जो देश की स्वतंत्रता के 100वें वर्ष यानी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रवासी मजदूर बनकर रह रहे थे बांग्लादेशी?: केरल के कोझिकोड में तीन गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक तरक्की और भावी रोडमैप की चुनौतियां
इस उच्च स्तरीय बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के 7.7 प्रतिशत की जीडीपी विकास दर और चौथी तिमाही के 7.8 प्रतिशत के आंकड़ों पर भी गंभीर चर्चा होने की उम्मीद है। मजबूत घरेलू मांग और सरकारी खर्च के दम पर जनवरी-मार्च तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने अनुमानों को पीछे छोड़ दिया है। एक साल पहले विकास दर 7 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 7.8 प्रतिशत हो गई है। इसी तरह, पूरे साल की विकास दर भी वित्त वर्ष 2025 में 7.1 प्रतिशत से बढ़कर अब 7.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

बैठक में क्या होगा खास?
  • विकसित भारत का लक्ष्य: साल 2047 तक देश को विकसित बनाने के लिए खाका तैयार करना।
  • रिफॉर्म एक्सप्रेस की रफ्तार: पिछले 10 साल में हुए व्यवस्थागत बदलावों को और आगे बढ़ाना।
  • जीडीपी में रिकॉर्ड उछाल: वित्त वर्ष 2025-26 में दर्ज हुई 7.7% की मजबूत आर्थिक विकास दर की समीक्षा।
  • जीरो पेंडेंसी पर जोर: जनता से जुड़े सरकारी कामों और फाइलों को बिना देरी निपटाने का सख्त निर्देश।
  • युवाओं के लिए अवसर: देश में रोजगार और युवाओं के लिए नए रास्ते खोलने पर विशेष फोकस।

प्रशासनिक दिग्गजों की मौजूदगी
प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि मंत्रियों और अधिकारियों का एकमात्र उद्देश्य जनता के जीवन को आरामदायक बनाना होना चाहिए। मंगलवार को होने वाली इस महाबैठक में प्रधानमंत्री के दो प्रधान सचिव पी के मिश्रा और शक्तिकांत दास के साथ-साथ कैबिनेट सचिव टी वी सोमनाथन भी मौजूद रहेंगे। क्या सरकारी काम करने के तौर-तरीकों में अब बड़ा बदलाव आने वाला है? पीएम मोदी की सचिवों के साथ यह बैठक देश को 2047 तक विकसित बनाने और 7.7% की जीडीपी ग्रोथ को नई ऊंचाई पर ले जाने का एक बड़ा प्रशासनिक प्रयास है, जिसका सीधा असर आम जनता की जिंदगी और देश के कारोबार पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed