{"_id":"6a439b2e157c15a1290f8f41","slug":"up-mla-kamal-akhtar-resigns-as-sp-chief-whip-decision-taken-amidst-the-ruchi-veera-controversy-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा के मुख्य सचेतक पद से विधायक कमाल अख्तर का इस्तीफा, रुचि वीरा विवाद के बीच लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा के मुख्य सचेतक पद से विधायक कमाल अख्तर का इस्तीफा, रुचि वीरा विवाद के बीच लिया फैसला
Tue, 30 Jun 2026 04:03 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Tue, 30 Jun 2026 04:03 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद विधायक कमाल अख्तर ने विधानसभा में मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला सांसद रुचि वीरा के साथ विवाद की चर्चाओं के बीच आया है। हालांकि, पार्टी ने अभी तक इस्तीफे के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विधायक कमाल अख्तर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के विधायक कमाल अख्तर ने विधानसभा में समाजवादी पार्टी के दल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा के साथ विवाद सामने आने के बाद आया है। हालांकि इस्तीफे के कारणों पर पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विवाद को सुलझाने के लिए हाल ही में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में दोनों पक्षों के साथ बैठक भी की थी। माना जा रहा था कि मामला शांत हो गया है, लेकिन अब कमाल अख्तर के इस्तीफे ने अटकलों को फिर हवा दे दी है।कमाल अख्तर ने सोशल मीडिया पर लिखा- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का जो आदेश मिला है उसका हमेशा पालन किया है, तथा जो भी आदेश मिलेगा, उसका सदैव पालन करता रहूंगा।
विज्ञापन
बता दें कि जुलाई 2024 में मनोज कुमार पांडे के मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा देने के बाद कमाल अख्तर को सपा ने यह जिम्मेदारी सौंपी थी।वर्तमान में मनोज कुमार पांडे प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।
विज्ञापन