पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian All rounder Hardik Pandya shifts to Bengaluru makes BCCI facility permanent training base

Hardik Pandya: हार्दिक ने सीओई को क्यों बनाया अपना स्थायी ट्रेनिंग केंद्र? बंगलूरू में रहने का किया फैसला

Tue, 30 Jun 2026 05:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Jun 2026 05:33 PM IST
सार

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बीसीसीआई सीईओ में स्थायी ट्रेनिंग केंद्र बनाने का फैसला लिया है। इसी कारण वह बंगलूरू शिफ्ट हो गए हैं। हार्दिक फिलहाल चोट से उबर रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

विज्ञापन
Indian All rounder Hardik Pandya shifts to Bengaluru makes BCCI facility permanent training base
हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI

विस्तार

चोट से उबर रहे भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बड़ा फैसला लिया है। वह बंगलूरू में शिफ्ट हो गए हैं और अपने करियर के शेष समय तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में ही ट्रेनिंग करेंगे। हार्दिक ने सीओई को अपना स्थायी ट्रेनिंग केंद्र बनाने के मकसद से बंगलूरू में रहने का फैसला किया है। वह ऐसा करने वाले भारत के मौजूदा प्रमुख क्रिकेटर हैं।  
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे से हैं बाहर
हार्दिक का यह कदम इसलिए सभी का ध्यान खींच रहा है क्योंकि भारत के केंद्रीय अनुंधित खिलाड़ी आम तौर पर चोट से उबरने (रिहैबिलिटेशन), फिटनेस परीक्षण या राष्ट्रीय शिविर के लिए ही सीओई जाते हैं। हार्दिक मूल रूप से गुजरात के बड़ौदा के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने पिछले दशक में अधिकतर समय मुंबई में बिताया है और मुख्य रूप से अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की घंसोली स्थित सुविधा में ट्रेनिंग की है। अभी जांघ की चोट से उबर रहे 32 वर्षीय हार्दिक ब्रिटेन के सीमित ओवरों के मौजूदा दौरे से बाहर हो गए थे। उन्होंने पिछले छह महीने में सीओई में काफी समय बिताया है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, हार्दिक पहले ही स्थायी रूप से बंगलूरू स्थानांतरित हो चुके हैं। उन्होंने शहर के बाहरी इलाके में सीओई के पास एक संपत्ति किराए पर ली है। वह अपने करियर के बाकी समय के लिए सीओई को अपना स्थायी ट्रेनिंग केंद्र बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर होंगे। हार्दिक मुंबई से बाहर जाना चाहते थे क्योंकि ट्रेनिंग के लिए रोजाना अपने लोअर परेल स्थित घर से आना-जाना एक समस्या बन गई थी। केंद्रीय अनुबंध वाले क्रिकेटर के तौर पर उन्हें सीओई में चोट के इलाज से लेकर कौशल ट्रेनिंग तक सभी सुविधाएं मिलेंगी। इसलिए जब भी वह आईपीएल, राज्य या राष्ट्रीय टीम के साथ नहीं हों तो उन्होंने सीओई को अपना स्थायी आधार बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि हार्दिक के पास अपने फिजियोथेरेपिस्ट और निजी स्ट्रेंथ एवं अनुकूलन कोच भी होंगे जो सीओई के बाहर ट्रेनिंग में उनकी मदद करेंगे। सूत्र ने कहा, यह जब तक वह भारत के लिए सीमित ओवरों का क्रिकेट खेलते हैं तब तक बंगलूरू में बसने जैसा है और उनका इरादा कम से कम अगले पांच से छह साल तक खेलने का है। यहां तक कि जब वह अपने कौशल पर काम करते हैं, जैसे सीओई द्वारा नियुक्त किए गए नेट गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी करना तो हार्दिक उन्हें अपनी जेब से पैसे देते हैं।
विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ हार्दिक को मिलेगी जगह? 
माना जा रहा है कि पांड्या की चोट से उबरने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने निजी काम के लिए कुछ दिनों की छुट्टी ली है और उम्मीद है कि वह एक-दो दिन में सीओई लौट आएंगे। हालांकि यह साफ नहीं है कि खेलने के लिए वापसी प्रोटोकॉल पूरे करने के बाद फिट घोषित किए जाने पर उन्हें ब्रिटेन दौरे के ठीक बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए चुना जाएगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed