{"_id":"6a439daebbf089442607dfcc","slug":"shreyas-iyer-captaincy-india-vs-england-t20i-series-pujara-statement-2026-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: श्रेयस अय्यर इंग्लैंड में रोहित और विराट जैसा कमाल कर पाएंगे? पूर्व क्रिकेटर ने बताई बड़ी चुनौती","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs ENG: श्रेयस अय्यर इंग्लैंड में रोहित और विराट जैसा कमाल कर पाएंगे? पूर्व क्रिकेटर ने बताई बड़ी चुनौती
Tue, 30 Jun 2026 04:29 PM IST
शिवम गर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 30 Jun 2026 04:29 PM IST
सार
क्या श्रेयस अय्यर इंग्लैंड में रोहित-विराट जैसा इतिहास दोहरा पाएंगे? जानिए पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने अय्यर की कप्तानी और बल्लेबाजी को लेकर क्या बड़ा दावा किया है।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के सामने एक बहुत बड़ी अग्निपरीक्षा खड़ी हो गई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद इंग्लैंड की धरती पर टी20 सीरीज जीतना किसी भी भारतीय कप्तान के लिए एवरेस्ट चढ़ने जैसा रहा है। अब यही जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर के कंधों पर है।
विज्ञापन
भारतीय टीम के पूर्व भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि अय्यर में टीम को लीड करने की बेहतरीन काबिलियत है, लेकिन उनके लिए असली चुनौती कप्तानी नहीं, बल्कि खुद उनकी बल्लेबाजी होने वाली है।
विज्ञापन
क्या रोहित-विराट जैसा करिश्मा दोहरा पाएंगे अय्यर?
चेतेश्वर पुजारा ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि इंग्लैंड में खेलना कभी भी आसान नहीं होता। पुजारा ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद इंग्लैंड में टी20 सीरीज जीतने वाला तीसरा भारतीय कप्तान बनना श्रेयस अय्यर के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती होगी। इसमें कोई शक नहीं है। भले ही वहां सफेद गेंद के लिए पिचें अब बेहतर हो गई हैं, लेकिन इंग्लिश परिस्थितियां हमेशा एक अलग तरह की परीक्षा लेती हैं।
पुजारा ने आगे ध्यान दिलाया कि अय्यर लगभग दो साल के लंबे अंतराल के बाद टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं और वह भी सीधे कप्तानी के बड़े बोझ के साथ। इसलिए उनके सामने चुनौतियां बिल्कुल वास्तविक और कठिन हैं।

क्या कप्तानी से ज्यादा बल्लेबाजी बनेगी अय्यर की सबसे बड़ी परीक्षा?
हालांकि, पुजारा को अय्यर की लीडरशिप पर पूरा भरोसा है। आईपीएल में पंजाब किंग्स के साथ उनके शानदार ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए पुजारा ने कहा कि अय्यर एक 'प्रोएक्टिव' कप्तान हैं जो सामने से आकर जिम्मेदारी लेते हैं और अपने खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी देते हैं।
असली पेंच कहां फंसा है?
पुजारा के मुताबिक 'अय्यर का असली टेस्ट उनकी कप्तानी का नहीं, बल्कि उनकी बल्लेबाजी का होगा। उन्हें मिडिल ऑर्डर में खुद को साबित करना होगा और इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों में रन बनाकर दिखाने होंगे।'

क्या इतनी जल्दी हो पाएगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू?
इस सीरीज को लेकर फैंस के बीच 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर भी काफी चर्चाएं और उत्साह है। लेकिन क्या उन्हें तुरंत प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा? इस सवाल पर पुजारा ने फैंस को थोड़ा इंतजार करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि भारत का मौजूदा टॉप-ऑर्डर बेहद मजबूत और सेटल है, इसलिए इस बात की संभावना बहुत कम है कि वैभव सूर्यवंशी को इतनी जल्दी टी20 सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिल पाए।