पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Asian Games 2026: Harmanpreet Kaur to Lead India, BCCI Announces Women's Cricket Squad

Asian Games 2026: एशियाड के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान; हरमनप्रीत कौर ही संभालेंगी कप्तानी

Tue, 30 Jun 2026 10:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 Jun 2026 10:12 AM IST
सार

बीसीसीआई ने सितंबर 2026 में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर कप्तान और स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। भारत मौजूदा स्वर्ण पदक विजेता के रूप में उतरेगा। श्रेयंका पाटिल का चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर रहेगा।

विज्ञापन
Asian Games 2026: Harmanpreet Kaur to Lead India, BCCI Announces Women's Cricket Squad
एशियाड के लिए भारतीय टीम - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की महिला चयन समिति ने सितंबर 2026 में जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन


भारतीय टीम मौजूदा चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगी। उसने 2023 में चीन के हांगझोउ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी हैं जो हाल ही में महिला टी20 विश्वकप का हिस्सा रही थीं। केवल यास्तिका भाटिया को स्क्वॉड से बाहर किया गया है।

विज्ञापन

अनुभव और युवा खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण
टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी जगह दी गई है। बल्लेबाजी विभाग में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष शामिल हैं। जी. कमलिनी को दूसरे विकेटकीपर के रूप में टीम में जगह मिली है।

गेंदबाजी में भी दिखा संतुलन
गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और भारती फुलमाली संभालेंगी। वहीं श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल और नंदनी शर्मा टीम को अतिरिक्त मजबूती देंगी। हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि श्रेयंका पाटिल का चयन उनकी फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन रहेगा।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद नई चुनौती
एशियन गेम्स टीम के एलान से पहले भारतीय महिला टीम को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में बड़ा झटका लगा। लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। भारत ने हरमनप्रीत कौर (27 गेंदों में 56 रन), स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की उपयोगी पारियों की मदद से 170/4 का स्कोर बनाया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने एलिस पेरी और एशले गार्डनर के नाबाद अर्धशतकों की बदौलत 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की महिला क्रिकेट टीम
 

  • कप्तान: हरमनप्रीत कौर
  • उपकप्तान: स्मृति मंधाना
  • शेफाली वर्मा
  • जेमिमा रोड्रिग्स
  • दीप्ति शर्मा
  • ऋचा घोष (विकेटकीपर)
  • जी. कमलिनी (विकेटकीपर)
  • भारती फुलमाली
  • श्री चरणी
  • रेणुका ठाकुर
  • क्रांति गौड़
  • अरुंधति रेड्डी
  • श्रेयंका पाटिल* (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन)
  • राधा यादव
  • नंदनी शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed