पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Los Angeles Olympics Cricket's Qualification criteria Rankings to decide for men T20WC standings for women

LA Olympics: ओलंपिक क्वालिफिकेशन के लिए तय हुए मानदंड, पुरुष और महिला टीमें किस तरह कर सकेंगी क्वालिफाई?

Mon, 29 Jun 2026 06:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 29 Jun 2026 06:04 PM IST
सार

लॉस ओलंपिक 2028 के लिए आईसीसी ने क्रिकेट क्वालिफिकेशन के मानदंड तय कर दिए हैं। पुरुष टीम के लिए रैंकिंग मायने रखेगी, जबकि महिलाओं के लिए टी20 विश्व कप की स्टैंडिंग जरूरी है।

विज्ञापन
Los Angeles Olympics Cricket's Qualification criteria Rankings to decide for men T20WC standings for women
लॉस एंजिलिस ओलंपिक - फोटो : BCCI

विस्तार

लॉस एंजिलिस में 2028 में होने वाले ओलंपिक के क्वालिफिकेशन को लेकर आईसीसी ने मानदंड तय कर दिए हैं। पुरुष और महिला टीमों के लिए अलग-अलग तरह के मानदंड तय हुए हैं। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए सीधे क्वालिफाई करना है तो वर्ष 2026 के आखिर में आईसीसी टी20 रैंकिंग में एशिया टीमों में शीर्ष पर रहना होगा, जबकि महिला वर्ग में इंग्लैंड में चल रहे विश्व कप की शीर्ष चार टीमें स्वत: क्वालिफाई करेंगी।
विज्ञापन

100 साल बाद क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी
क्रिकेट ओलंपिक में 100 साल बाद लौट रहा है और पुरुष तथा महिला वर्गों में छह-छह टीमें भाग लेंगी। विभिन्न महाद्वीपों से चार कोटा स्थान रैंकिंग से तय होंगे। महिला वर्ग में चार कोटा स्थान टी20 विश्व कप सेमीफाइनल खेलने वाली चार टीमों को दिए जाएंगे। इस मानदंड के तहत ऑस्ट्रेलिया (ओशियाना), दक्षिण अफ्रीका (अफ्रीका) और इंग्लैंड (यूरोप) सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ये कोटा हासिल कर चुके हैं। वहीं, भारतीय महिला टीम (एशिया) भी क्वालिफाई कर चुकी है। कट ऑफ की तारीख 31 दिसंबर 2026 रखी गई है। आईसीसी ने कहा, आईसीसी पुरुष टी20 टीम रैंकिंग में महाद्वीपों के आधार पर सबसे ऊंची रैंकिंग वाली राष्ट्रीय ओलंपिक समिति को ये चार कोटा स्थान आवंटित किए जाएंगे। ओलंपिक में ग्रेट ब्रिटेन हिस्सा लेता है लिहाजा कोटा सिर्फ एक ब्रिटिश देश इंग्लैंड को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम ने किया क्वालिफाई
वेस्टइंडीज भी इंग्लैंड में चल रहे विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। भारतीय महिला टीम भले ही सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी, लेकिन एशियाई टीमों में शीर्ष पर रहने के कारण उसने क्वालिफाई कर लिया। विभिन्न कैरेबियाई देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले आईसीसी के सदस्य के तौर पर वेस्टइंडीज को आईओसी की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के रूप में मान्यता नहीं मिली है लिहाजा वह ओलंपिक खेलों में भाग लेने या एक ईकाई के रूप में कोटा हासिल करने की पात्रता नहीं रखता। वेस्टइंडीज में एंटीगा और बारबुडा, बारबाडोस, ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड, डोमिनिका, ग्रेनाडा, गयाना, जमैका, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनाडाइन्स, त्रिनिदाद और टोबैगो, यूएस वर्जिन आईलैंड की एनओसी शामिल है।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज का मामला फंसा
मेजबान अमेरिका को पुरुष और महिला वर्ग में एक कोटा मिलेगा क्योंकि क्वालिफिकेशन अवधि के दौरान उसने रैंकिंग में 15 या उससे बेहतर स्थान पर रहने के आईसीसी के मानदंडों को पूरा किया है। फाइनल ओलंपिक ग्लोबल क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट महिला और पुरुष वर्ग में अलग से आयोजित किया जाएगा जिसकी तारीखें बाद में तय होंगी। रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई नहीं कर सकी, लेकिन पात्रता रखने वाली अगली आठ शीर्ष रैंकिंग वाली टीमें महिला और पुरुष वर्ग में एक स्थान के लिए मुकाबला करेंगी। अगर वेस्टइंडीज उन आठ टीमों में शामिल होती है जिन्होंने अभी तक क्वालिफाई नहीं किया है, तो आईसीसी एक वेस्टइंडीज नेशंस रीजनल टूर्नामेंट आयोजित करेगा। इससे यह तय होगा कि फाइनल क्वालिफायर में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कौन सी एनओसी करेगी। फाइनल क्वालिफायर में महाद्वीपीय प्रतिनिधित्च की कोई अधिकतम सीमा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed