{"_id":"6a438e57d23a72f03b0d0a1d","slug":"did-india-field-fully-fit-players-sunil-gavaskar-questions-team-selection-after-women-s-t20-world-cup-exit-2026-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Womens T20 World Cup: क्या भारत ने फिट की जगह चोटिल खिलाड़ियों पर जताया भरोसा? सुनील गावस्कर ने पूछे तीखे सवाल","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Womens T20 World Cup: क्या भारत ने फिट की जगह चोटिल खिलाड़ियों पर जताया भरोसा? सुनील गावस्कर ने पूछे तीखे सवाल
Tue, 30 Jun 2026 03:07 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 30 Jun 2026 03:07 PM IST
सार
महिला टी20 विश्व कप 2026 से भारत के बाहर होने के बाद सुनील गावस्कर ने टीम चयन, खिलाड़ियों की फिटनेस, फील्डिंग और रणनीति पर सवाल उठाए। उनका मानना है कि दक्षिण अफ्रीका से मिली हार निर्णायक साबित हुई और यह भी जांच होनी चाहिए कि क्या भारत ने पूरी तरह फिट खिलाड़ियों को मैदान में उतारा था।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत का सफर ग्रुप चरण में ही खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में हार के बाद टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि भारत की असली हार ऑस्ट्रेलिया से नहीं, बल्कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली थी। उन्होंने टीम की खराब फील्डिंग, रणनीति और खिलाड़ियों की फिटनेस पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यह भी जांचने की जरूरत है कि क्या भारत ने पूरी तरह फिट खिलाड़ियों को ही मैदान में उतारा था।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार बनी टर्निंग पॉइंट
गावस्कर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से हार कोई बड़ा उलटफेर नहीं था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने भारत का अभियान लगभग वहीं खत्म कर दिया था। उन्होंने स्पोर्टस्टार के लिए लिखे अपने कॉलम में कहा, 'भारतीय महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया से हारना कोई बड़ा आश्चर्य नहीं था, लेकिन इससे दिन बेहतर भी नहीं हुआ। उन्हें दक्षिण अफ्रीका को हराना चाहिए था, लेकिन उस मैच में फील्डिंग इतनी खराब रही कि अच्छी स्थिति में होने के बावजूद टीम हार गई और उसी हार ने उन्हें लगभग टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।'

सुनील गावस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या भारत ने पूरी तरह फिट खिलाड़ियों को नहीं खिलाया?
गावस्कर ने खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि दूर से टिप्पणी करना आसान नहीं है, लेकिन मैदान पर कुछ खिलाड़ियों के हाथों में बंधी पट्टियां देखकर ऐसा लगा कि शायद सभी खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं थे।

- उन्होंने लिखा, 'दूर से टिप्पणी करना आसान नहीं है, लेकिन हर क्रिकेट प्रेमी के मन में यह सवाल जरूर आएगा कि क्या हमने पूरी तरह फिट खिलाड़ियों को खिलाया था या कुछ खिलाड़ी सौ प्रतिशत फिट नहीं थे? अगर कोई मैच जिताने वाला खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं है, तब उसे खिलाना समझ में आता है। लेकिन यदि ऐसा नहीं है, तो इसका मतलब है कि रिजर्व खिलाड़ी उसकी जगह लेने के लिए पर्याप्त अच्छे नहीं हैं। उम्मीद है कि मेरा अंदाजा गलत हो, लेकिन खिलाड़ियों को उंगलियों पर पट्टी बांधकर खेलते देख ऐसा जरूर लगा कि वे किसी न किसी चोट से जूझ रहे थे, भले ही वह मामूली ही क्यों न हो।'
रणनीति पर भी उठाए सवाल
गावस्कर ने भारतीय टीम की रणनीति पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि विरोधी बल्लेबाज लगातार स्पिनरों के खिलाफ एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से रन बना रहे थे, लेकिन भारतीय टीम ने उस क्षेत्र में फील्डर लगाने की कोशिश नहीं की।

- उन्होंने लिखा, 'एक और बात साफ नजर आई कि वनडे जीत और अन्य मुकाबलों के बावजूद स्पिनरों के खिलाफ एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से लगातार रन बनाए जा रहे थे। इसके बावजूद उस क्षेत्र को फील्डर से नहीं भरा गया और बल्लेबाजों को खुले बल्ले से हवा में शॉट खेलने के लिए मजबूर करने की कोई कोशिश नहीं हुई।'
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI Women
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से टूटा सपना
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर की 27 गेंदों में 56 रन की विस्फोटक पारी, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की उपयोगी शुरुआत की बदौलत 170/4 का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 72/3 के स्कोर से शानदार वापसी की। एलिस पेरी और एशले गार्डनर के बीच 100 रन की साझेदारी ने मैच भारत की पकड़ से छीन लिया और ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।