पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Dream11 Prediction: India vs England 1st T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players List

IND vs ENG T20 Playing 11: सैमसन को बाहर बैठाकर क्या वैभव को मिलेगा मौका? प्रिंस या वरुण के बीच करना होगा चयन

Tue, 30 Jun 2026 06:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर ली स्ट्रीट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर ली स्ट्रीट Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Jun 2026 06:28 PM IST
सार

India vs England (IND vs ENG ) 1st T20 Playing Today: आयरलैंड के खिलाफ मिली हार को भुलाकर श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम अब इंग्लैंड का सामना करेगी। दोनों टीमों के बीच बुधवार को मुकाबला खेला जाएगा। पहले टी20 मैच में सबसे ज्यादा निगाह इस बात पर होगी कि वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलता है या नहीं।

विज्ञापन
IND vs ENG Dream11 Prediction: India vs England 1st T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players List
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : IANS

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार और कप्तान बेन स्टोक्स के अचानक संन्यास लेने के झटके से इंग्लैंड की टीम अभी उबर नहीं पाई है। दूसरी ओर, भारतीय टीम का प्रदर्शन भी हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। कभी बेहद शानदार तो कभी बिल्कुल फीका। चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 विश्व कप में भारत ने जीत दर्ज की थी, लेकिन घरेलू टेस्ट सीरीज में उनका 12 साल का अजेय रहने का सिलसिला लगातार दो क्लीन स्वीप के साथ टूट गया था। इतना ही नहीं, आयरलैंड के खिलाफ 0-2 की शिकस्त के साथ उनके टी20 सीरीज के अजेय रथ पर भी ब्रेक लग गया है। अब भारत और इंग्लैंड की टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज में एक दूसरे के सामने होंगी। 
विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड 
टी20 प्रारूप में इन दोनों टीमों के बीच पिछले दो मुकाबलों की बात करें, तो भारत ने इंग्लैंड को दो विश्व कप सेमीफाइनल में मात दी है। इसके अलावा भारत ने अपनी सरजमीं पर इंग्लैंड को 4-1 से सीरीज हराई थी। भले ही भारत को हाल ही में आयरलैंड से सीरीज गंवानी पड़ी हो, लेकिन वे अब भी टी20 की एक बेहद खतरनाक टीम हैं। टीम में फिलहाल जसप्रीत बुमराह मौजूद नहीं हैं, जिन्होंने मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल में 253 रन के स्कोर का बचाव करने में बेहद अहम भूमिका निभाई थी। दोनों ही टीमों में ऐसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं जो सपाट पिचों पर रनों का अंबार लगा सकते हैं। लेकिन अगर पिचें वैसी नहीं रहीं, तो दोनों पक्षों के बड़े हिटर्स के धैर्य और परिस्थितियों के अनुकूल ढलने की क्षमता की कड़ी परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG Dream11 Prediction: India vs England 1st T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players List
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI
टीम संयोजन की माथापच्ची
  • भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा अगर किसी बात पर नजर होगी तो वह यह कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी डेब्यू कर पाते हैं या नहीं।
  • टीम प्रबंधन के हालिया बयानों और संकेतों को देखा जाए, तो युवा खिलाड़ी वैभव को अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
  • यह देखना बाकी है कि क्या प्रबंधन इस बात पर अडिग रहेगा कि सूर्यवंशी को प्रक्रिया का पालन करना चाहिए, जबकि इस विस्फोटक बल्लेबाज को टीम में शामिल करने की मांग तेज हो रही है।
  • आयरलैंड के खिलाफ संजू सैमसन की दोहरी विफलता उन्हें बाहर बैठाने और सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करने का मौका देने का कारण हो सकती है। 
  • अभिषेक को बेलफास्ट में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में 20 गेंद में 49 रन की पारी के कारण फिर मौका मिल सकता है।
  • ईशान किशन भी आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की सीरीज में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और एक तथा 12 रन पर आउट हो गए।
  • सूर्यवंशी को मौका देने के लिए ईशान को भी बाहर किया सकता है लेकिन वे इस बात पर विचार करेंगे कि ऐसे कदम का बाहर किए गए बल्लेबाज के मनोबल पर क्या असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती
तेज गेंदबाजों की अनुकूल बेलफास्ट की पिच पर कोई भी भारतीय बल्लेबाज सहज नहीं दिख रहा था। जब हालात और आयरलैंड के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी ने आक्रामक बल्लेबाजी के रास्ते बंद कर दिए तो भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशानी हुई। दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय तिलक वर्मा ने संभलकर खेलते हुए अर्धशतक जड़ा लेकिन उनका भी सब्र जवाब दे गया। आयरलैंड के हासिल किए जा सकने वाले 183 और 155 के लक्ष्यों के खिलाफ भारत के अन्य बल्लेबाजों में भी बेसब्री साफ नजर आई। इसके लिए आईपीएल की सपाट पिचों पर बल्लेबाजी करने के तरीके से अलग सोच की जरूरत थी लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। भारतीय बल्लेबाजों को अपनी सोच और खेलने के तरीके में बदलाव करना होगा क्योंकि इंग्लैंड में भी लगभग ऐसे ही हालात होंगे और वहां अधिक बेहतर और अनुभवी खिलाड़ियों से सामना होगा।

IND vs ENG Dream11 Prediction: India vs England 1st T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players List
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : PTI
वरुण की वापसी, कैसे मिलेगा मौका
  • भारतीय टीम मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वापसी से मजबूत हुई है। 
  • वरुण को प्लेइंग इलेवन में जगह देने के लिए टीम प्रबंधन को अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रिंस यादव में से किसी एक को बाहर बैठाने का कड़ा फैसला लेना होगा।
  • आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती पकड़ बनाने के बाद बीच के ओवरों में विरोधी बल्लेबाजों को आसानी से रन बनाने दिए।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, लियाम डॉवसन, लुक वुड, साकिब महमूद, आदिल राशिद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed