AUS W vs WI W Live Score: पहले छह ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 35-0; मैथ्यूज और जोसेफ क्रीज पर मौजूद
Live Cricket Score, Australia-W vs West Indies-W (AUS-W vs WI-W) T20 World Cup 2026 Semi-final : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। आज खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीमें फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए आमने-सामने हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला टी20 विश्व कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला लंदन के ओवल मैदान में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की नजर शुरुआती विकेट लेकर मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत करने पर होगी।
वेस्टइंडीज की पहली पारी
- वेस्टइंडीज की पारी की शुरुआत कप्तान हेली मैथ्यूज और कियाना जोसेफ ने की। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से नई गेंद की जिम्मेदारी लूसी हैमिल्टन ने संभाली।
- पावरप्ले के पहले छह ओवरों में वेस्टइंडीज की टीम ने बिना किसी नुकसान के 35 रन बना लिए हैं।
वेस्टइंडीज महिला (प्लेइंग XI): कियाना जोसेफ, हेली मैथ्यूज (कप्तान), शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर,डींड्रा डॉटिन, चिनेले हेनरी, जहजारा क्लैक्सटन, जैनिलिया ग्लासगो, आलिया एलेने, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक।
ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन।
ऑस्ट्रेलिया पूरे टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम
ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी पांच मुकाबले जीते और पूरे 10 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दमदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते वह खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है। लगातार जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया आत्मविश्वास से भरी हुई है और उसका लक्ष्य एक बार फिर विश्व कप के फाइनल में पहुंचना होगा।
वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया के विजयी अभियान पर लगा पाएगी ब्रेक?
वेस्टइंडीज ने ग्रुप बी में पांच में से तीन मुकाबले अपने नाम किए। टीम ने 6 अंक और बेहतर रन रेट के आधार पर अपने ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। हालांकि ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम बड़े मुकाबलों में उलटफेर करने के लिए जानी जाती है। ऐसे में यह सेमीफाइनल एकतरफा होने की बजाय रोमांचक मुकाबला साबित हो सकता है।
महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है?
महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है। अब तक खेले गए नौ संस्करणों में ऑस्ट्रेलिया ने छह बार खिताब अपने नाम किया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने साल 2016 में पहली और अब तक की इकलौती बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। ऐसे में दोनों टीमों के पास इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ने का मौका होगा।
क्या है दोनों टीमों का पूरा स्क्वॉड?
- ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, मेगन शट, अलाना किंग, ग्रेस हैरिस और ताहलिया मैकग्राथ।
- वेस्टइंडीज महिला टीम: कियाना जोसेफ, हेले मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टैफनी टेलर, डींड्रा डॉटिन, चिनेले हेनरी, जहजारा क्लैक्सटन, जैनिलिया ग्लासगो, आलिया एलेने, अफी फ्लेचर, अश्मिनी मुनिसर, शॉनिशा हेक्टर, करिश्मा रामहरैक, मैंडी मंगरू और जैदा जेम्स।