{"_id":"6a3f5c7ab67c2508200d500a","slug":"video-muharram-procession-taken-out-with-devotion-in-kadarabad-village-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कादराबाद गांव में अकीदत के साथ निकाला मुहर्रम का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कादराबाद गांव में अकीदत के साथ निकाला मुहर्रम का जुलूस
फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी
जुनावई। क्षेत्र के ग्राम कादराबाद में मुहर्रम का पारंपरिक जुलूस पूरी अकीदत के साथ शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच अकीदतमंदों ने नियत मार्ग से होते हुए इमामबाड़े तक का सफर तय किया। गुन्नौर एसडीएम विकास चंद्र व सीओ अंकित मिश्रा के साथ थाना प्रभारी ने निरीक्षण किया।
दस मुहर्रम पर ताजिया का जुलूस गांव के लड्डन मियां के दहलान से मजहबी रीतियों के साथ शुरू हुआ। यहां से रवाना होकर जुलूस बच्चन मियां के चबूतरे पर पहुंचा। इसके बाद, जुलूस अपने पूर्व निर्धारित रूट के अनुसार गांव की विभिन्न गलियों से गुजरते हुए आगे बढ़ा और मुख्य इमामबाड़े में पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन और अकीदत से सराबोर नजर आया। जुलूस में शामिल कौकव मियां, डाॅ हसन मियां,रूमी मियां , शानू मियां, अजीम मियां, अशरफ मियां कर्बला के शहीदों की याद में मर्सिया पढ़ते हुए चल रहे थे। गम के इस माहौल में युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मुस्तैद रहा। जुलूस के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी धीरज सिंह ने कड़े प्रबंध किए गए थे। इस मौके पर अकीदतमंदों ने लंगर लुटाया। ताजिया देखने को आसपास गांवों के लोगों की भीड़ रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।