{"_id":"6a3f5c254be264284b0c33ab","slug":"video-baya-birds-busy-building-nests-before-the-rainy-season-begins-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारिश का सीजन शुरू होने से पूर्व घोंसले बनाने में जुटा बया पक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का सीजन शुरू होने से पूर्व घोंसले बनाने में जुटा बया पक्षी
बारिश का सीजन शुरू होने से पूर्व घोंसले बनाने में जुटा बया पक्षी
गजरौला में खजूर के एक ही पेड़ पर बया ने बना लिए सैकड़ों घोंसले
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। बारिश का सीजन शुरू होने से पूर्व बया पक्षी घोंसला बनानेे की तैयारी में जुट गया हैै। खजूर उसका सबसे प्रिय पेड़ है। जिस पर उसने सैकड़ों घोंसले बना लिए हैं।
वन विभाग के एसडीओ नरेश कुमार जोशी के मुताबिक बया पक्षी को सबसे बुद्धिमान माना जाता है। एक तरह से यह इंजीनियर होता है। अपना घोंसला बनाने में इसे कई दिन लग जाते हैं। घोंसले के लिए बीड़, गन्ना, चरी आदि के पत्तेे को चीर चीर कर उससे तिनका लाता है। जिसे किसी कुशल कारीगर की तरह बुनता है। सुरक्षा की दृष्टि से घोंसला बनाने के लिए बया खजूर के पेड़ को चुनता है। बरसात का सीजन शुरू होने से पूर्व बया पक्षी अपना घोंसला बनाना शुरू कर देता है। खजूर के एक पेड़ पर सैकड़ों की संख्या में घोंसला बना लिए हैं। उस पर बड़ी संख्या में उनका कलरव सुना जा सकता हैै।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।