{"_id":"6a3fb2914506e13967086c7d","slug":"video-karaugdha-rama-bhakata-ka-aasatha-sa-khalvaugdha-karana-val-naha-bcaga-karatavarathhana-saha-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"करोड़ों राम भक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले नहीं बचेंगे : कीर्तिवर्धन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों राम भक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले नहीं बचेंगे : कीर्तिवर्धन सिंह
गोंडा:स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में पहुंचे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर दानपात्र से जुड़े कथित घोटाले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चाहे कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो, दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दान की राशि में गड़बड़ी करने वाले "चोर-डकैत" नहीं बचेंगे। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में कहीं न कहीं चूक हुई है, लेकिन इसकी जवाबदेही तय की जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है और इस प्रकार की हरकत अक्षम्य है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस बयान कि "डबल इंजन की सरकार आपस में टकरा रही है" पर पलटवार करते हुए कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि जिनकी सरकार के समय खुलेआम लूट और भ्रष्टाचार होता रहा, उन्हें इस विषय पर टिप्पणी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी भी मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को राजनीतिक या अन्य किसी आधार पर संरक्षण नहीं मिलेगा और निष्पक्ष जांच के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।