{"_id":"6a3f584e91230d07dc0acd07","slug":"video-migrant-workers-huts-reduced-to-ashes-in-lal-singhi-their-belongings-also-burnt-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लाल सिंघी में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां राख, सामान भी जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लाल सिंघी में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां राख, सामान भी जला
ऊना के लाल सिंघी क्षेत्र में शनिवार को एक बार फिर प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 25 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में आने से झुग्गियों में रखा घरेलू सामान, कपड़े, राशन व अन्य जरूरी सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास की अन्य झुग्गियों तक फैलने से रोकी जा सकी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित विभाग नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कई परिवारों का पूरा सामान जलकर राख हो गया, जिससे वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।