Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Luhari village in Jhansi designated as 'Jal Arpan Gram'; MLA hands over water supply responsibility to villagers by presenting a ceremonial water vessel.
{"_id":"6a3f57b15a2266ec560bc32e","slug":"video-luhari-village-in-jhansi-designated-as-jal-arpan-gram-mla-hands-over-water-supply-responsibility-to-villagers-by-presenting-a-ceremonial-water-vessel-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी का लुहारी गांव बना जल अर्पण ग्राम, विधायक ने ग्रामीणों को सौंपी जलापूर्ति की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी का लुहारी गांव बना जल अर्पण ग्राम, विधायक ने ग्रामीणों को सौंपी जलापूर्ति की जिम्मेदारी
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:25 AM IST
Link Copied
शुक्रवार को झांसी के बंगरा ब्लॉक के ग्राम लुहारी में "जल अर्पण दिवस" कार्यक्रम के जरिए गांव में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की बागडोर ग्रामीणों को सौंप दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मऊरानीपुर की विधायक रश्मि आर्य ने ग्राम प्रधान को जल कलश सौंपकर जल अर्पण दिवस की शुरूआत की। गौरतलब है कि राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन प्रदेश के 100 प्रतिशत पाइप्ड वॉटर सप्लाई वाले गांवों में जल अर्पण दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत ग्राम पंचायत में जलापूर्ति की पूरी जिम्मेदारी ग्रामवासियों को सौंपी जा रही है।
इस मौके पर स्थानीय विधायक रश्मि आर्य ने कहा कि जल जीवन मिशन का सबसे बड़ा लाभ नारी शक्ति को मिला है। पहले महिलाओं को पानी की तलाश में दूर-दूर तक भटकना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के इस दुख को समझा और आज गांव के हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक और जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन ने कहा कि पहले बुंदेलखंड में टैंकर और ट्रेन से पानी आता था। मगर आज घर-घर पाइप से शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। इस जल की निरंतर सप्लाई हो, इसके लिए ग्रामीणों को पानी की बर्बादी रोकनी होगी। जिससे उन्हें 24 घंटे शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सके। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक जोगिंदर सिंह ने कहा कि अंडर ट्रेनी उन्हें हमीरपुर में पहली पोस्टिंग मिली थी। तब उन्होंने इस क्षेत्र में पानी की किल्लत को देखा था। मगर आज हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। इसलिए इसे बचाने की जिम्मेदारी भी ग्रामीणों की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।