{"_id":"6a3fba366257a125c80492c1","slug":"video-rayabral-ka-llgaja-kataval-ma-daema-esapa-na-sana-farayatha-kararavaii-ka-thae-narathasha-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली के लालगंज कोतवाली में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादें, कार्रवाई के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली के लालगंज कोतवाली में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादें, कार्रवाई के दिए निर्देश
रायबरेली के लालगंज कोतवाली परिसर में शनिवार को डीएम सरनजीत कौर ब्रोका और एसपी रवी कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें जमीन और कब्जे से जुड़े मामलों की सबसे अधिक शिकायतें पहुंचीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पूरे भीखी मजरे उत्तरागौरी की निर्मला देवी ने गांव के चार लोगों पर घर के सामने जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया।
उन्होंने बताया कि आरोपी दरवाजे पर तख्त डालकर बैठते हैं। गंदगी फैलाते हैं और कचरा डालकर परेशान करते हैं। सुभानबेग गांव की राजवती ने गांव के तीन लोगों पर उसकी जमीन पर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद राजस्व टीम और पुलिस मौके पर गई थी। लेखपाल ने निर्माण रोकने के निर्देश भी दिए थे। इसके बावजूद निर्माण जारी है। एक सेवानिवृत्त फौजी की बेटी ने भी ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत की।
अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। दोस्तपुर गांव में सहन की भूमि को लेकर हुए विवाद में पीड़ित ने अपनी बात रखी। लेखपाल ने बताया कि दोनों पक्ष तालाब की सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद कर रहे हैं। इस पर डीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
किसान नेता रमेश बहादुर सिंह ने नहरों में पानी न आने का मुद्दा उठाया। डीएम ने गेगासों गंगापुल की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में होने की बात कही। उन्होंने निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने का आश्वासन दिया। खजूर गांव मजरे लालूमऊ के गंगाप्रसाद ने खतौनी से संबंधित समस्या रखी।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने मौके पर ही करीब दस मिनट में ऑनलाइन खतौनी उपलब्ध कराकर शिकायत का निस्तारण करा दिया। इस अवसर पर एसडीएम राजेश श्रीवास्तव, तहसीलदार शिवम राठौर, लेखपाल उमाकांत तिवारी, प्रियम पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।