{"_id":"6a7db4b85042b36269064d76","slug":"video-rayabral-bika-ka-bhaugdhata-ma-tha-saparavaijara-samata-cara-ghayal-eka-rafara-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: बाइकों की भिड़ंत में दो सुपरवाइजर समेत चार घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: बाइकों की भिड़ंत में दो सुपरवाइजर समेत चार घायल, एक रेफर
रायबरेली: फतेहपुर रोड पर पौशाला के निकट बृहस्पतिवार को दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के दो सुपरवाइजर समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर हालत में सौरभ मिश्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उन्नाव के अचलगंज निवासी सौरभ मिश्रा (40) पुत्र रमाशंकर मिश्रा और कन्नौज निवासी आदर्श यादव (28) पुत्र ब्रजवीर यादव कोतवाली के सामने स्थित मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी में सुपरवाइजर हैं। दोनों ड्यूटी के बाद बाइक से क्वार्टर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दूसरी बाइक सवार साकेत नगर निवासी अविश यादव (17) और राज (18) भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सौरभ मिश्रा की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।