{"_id":"6a7d5033f3c3ccb3b80f56ca","slug":"video-video-daema-na-bcaca-saga-nakal-taraga-yatara-kalkatarata-sa-tahasal-maugdha-taka-gaja-thashabhakata-ka-nara-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डीएम ने बच्चों संग निकाली तिरंगा यात्रा, कलेक्ट्रेट से तहसील मोड़ तक गूंजे देशभक्ति के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डीएम ने बच्चों संग निकाली तिरंगा यात्रा, कलेक्ट्रेट से तहसील मोड़ तक गूंजे देशभक्ति के नारे
हाथों में तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के नारे और कदमों में गजब का उत्साह। स्वतंत्रता दिवस से पहले बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से निकली भव्य तिरंगा यात्रा ने शहर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। स्कूली बच्चों के साथ जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी समेत पुलिसकर्मी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। सीडीओ पूजा साहू ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
कलेक्ट्रेट से तहसील मोड़ तक निकली यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल रहे। वाद्य यंत्रों की धुन के साथ बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा हाथों में थामे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के गुजरने के दौरान सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बच्चों के नारों और तिरंगे की लहराती कतार ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया।
यात्रा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी समेत जिले के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बच्चों के साथ कदमताल करते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।
इस दौरान जिलाधिकारी संजय चौहान ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त तक सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान के साथ घर-घर तिरंगा पहुंचाना प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव की बात है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में सभी से सहयोग का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।