{"_id":"6a7cb046bf54986e91011d01","slug":"video-kanpur-speakers-at-seminar-highlight-msmes-as-major-source-of-employment-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा- एमएसएमई में मिल रहा सबसे ज्यादा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा- एमएसएमई में मिल रहा सबसे ज्यादा रोजगार
केसीएएस सीपीई अध्ययन गोष्ठी, सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई की ओर से बुधवार को सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश हाॅल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि एमएसएमई में सबसे ज्यादा रोजगार मिल रहा है। मुख्य अतिथि एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय के निदेशक वीके वर्मा ने कहा कि कानपुर समेत देश की आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन एवं औद्योगिक विकास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सहायक निदेशक अमित बाजपेई, भारतीय निर्यात संगठन महासंघ उत्तर प्रदेश प्रमुख आलोक श्रीवास्तव, संयोजक सीए राहुल चंद्रा और सह-संयोजक सीए शाश्वत गुप्ता ने विचार रखे। इस मौके पर सीए गोविंद माहेश्वरी, डॉ. राजेश मेहरा, प्रशांत रस्तोगी, दीप मिश्र, राजीव गुप्ता, विनीत रुंगटा, शिशिर शुक्ला, शाश्वत श्रीवास्तव, भूपेंद्र सचान, अमित द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।