{"_id":"6a7cbc68dc8fd8930a0b14f2","slug":"video-1500-kg-of-contaminated-paneer-and-3000-liters-of-milk-were-destroyed-in-kosikalan-in-mathura-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा के कोसीकलां में 1500 किलो दूषित पनीर और तीन हजार लीटर दूध नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा के कोसीकलां में 1500 किलो दूषित पनीर और तीन हजार लीटर दूध नष्ट कराया
मथुरा के कोसीकलां में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को गांव नगला उटावड़ में एक डेयरी पर छापा मार कर दूषित पनीर बनते पकड़ लिया। टीम ने डेयरी परिसर को सील करने के साथ ही पाउडर, रिफाइंड और घी को सीज कर दिया है। वहीं डेयरी पर बिक्री के लिए तैयार किया गया 1500 किलो नकली पनीर, 3000 लीटर मिश्रित दूध नष्ट करा दिया। टीम ने खाद्य पदार्थों के 8 नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय जतिन कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर क्षेत्र में मिलावटी व खराब खाद्य सामग्री को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। एफएसडीए की टीम पुलिस बल के साथ नगला उटावड़़ में मुस्तकीम डेयरी पर पहुंची। यहां अधोमानक सामग्री से नकली पनीर बनाया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान मौके पर डेयरी पर शकील ने बताया कि डेयरी उसका भाई मुस्तकिम संचालित करता है। सहायक आयुक्त जतीन कुमार सिंह ने बताया कि स्किंड मिल्क पाउडर 50 किलोग्राम, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल मात्रा 150 किलोग्राम, सोयाबीन मात्रा 60 किलोग्राम तथा रानीपाल कैमिकल 700 ग्राम भंडारित मिला, जिनका प्रयोग पनीर के निर्माण कार्य में किया जा रहा था। कार्रवाई से पनीर के दो, दूध के दो, रिफाइंड पामोलीन ऑयल का एक, सोयाबीन का एक, रानीपाल का एक एवं स्किम्ड मिल्क पाउडर का एक नमूना भरकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए। 1500 किलोग्राम दूषित पनीर, 3 हजार लीटर दूध को नष्ट करा दिया गया। सहायक आयुक्त जतीन कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान लिए गए 8 नमूनों को राजकीय खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, अरूण कुमार राणा, जितेन्द्र सिंह, राम नरेश, दिनेश कुमार भारती, मोहर सिंह कुशवाह, रीना शर्मा व नेहा शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।