{"_id":"6a7c6c023e3f5a4d760e3e80","slug":"leopard-trapped-in-forest-department-cage-in-pilibhit-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, गोशाला में घुसकर बछड़े को बनाया था निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, गोशाला में घुसकर बछड़े को बनाया था निवाला
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 12 Aug 2026 06:20 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के पूरनपुर तहसील क्षेत्र में दीवार फांदकर कजरी निरंजनपुर की गोशाला में घुसकर बछड़ा को मारने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुआ को शाहजहांपुर की खुटार रेंज में ले जाया गया है। उधर, गांव जगतपुर से कुर्रैया जाने वाले रास्ते के किनारे बुधवार को सुबह तेंदुआ को बैठे देखकर राहगीरों ने शोर मचाया। इसके बाद तेंदुआ खेतों की ओर चला गया।
तेंदुआ की चहलकदमी पखवाड़ाभर से क्षेत्र में हो रही थी। एक अगस्त को तेंदुआ ने गांव कजरी निरंजनपुर की गोशाला की दीवार फांदकर बछड़ा का मार डाला था। उसका शव गोशाला में बैठकर खाने लगा था। चौकीदार के डंडा लेकर शोर-शराबा करने पर तेंदुआ बछड़ा का अधखाया शव छोड़कर दीवार फांदकर भाग गया था। इसके तीन दिन बाद फिर गोशाला की दीवार पर चढ़ गया था।
इससे तीन दिन पहले गांव कढेरचौरा के समीप खाली पड़े भवन की दीवार पर चढ़े तेंदुआ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सोमवार रात को तेंदुआ ने चीनी मिल के समीप चर रहे घोड़ा के बच्चे को मार डाला था। तेंदुआ की चहलकदमी को लेकर छह दिन पहले गांव कजरी निरंजनपुर की गोशाला के समीप पिंजरा लगाया गया था। मंगलवार रात तेंदुआ पिंजरे में फंस गया।
रास्ते के किनारे बैठा दिखा तेंदुआ
पूरनपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह गांव जगतपुर से कुर्रैया जाने वाले रास्ते के किनारे तेंदुआ बैठा देख राहगीरों ने शोर-शराबा किया। इस पर तेंदुआ खेतों की ओर चला गया। खुटार रेंजर दिनेश बटोला ने बताया कि रास्ता किनारे बैठे तेंदुआ की जानकारी पर टीम को भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि पिंजरा में बंद हुए तेंदुआ को मैलानी रेंज कार्यालय ले जाया गया है। वहां इसका मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद उच्च अफसरों के निर्देशानुसार बताए गए स्थान पर तेंदुआ को छोड़ा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।