Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Rainwater drainage issue: Women took the lead on the Hansi-Jind road, while men blocked the road.
{"_id":"6a7c163246429dbc0f0d4ba8","slug":"video-rainwater-drainage-issue-women-took-the-lead-on-the-hansi-jind-road-while-men-blocked-the-road-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरसाती पानी निकासी मामला; हांसी-जींद रोड पर महिलाओं ने संभाला मोर्चा, पुरुषों ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाती पानी निकासी मामला; हांसी-जींद रोड पर महिलाओं ने संभाला मोर्चा, पुरुषों ने किया रोड जाम
हांसी-जींद रोड पर सेक्टर-6 चौक के पास बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने मोर्चा संभालते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी तरफ पुरुषों ने रोड जाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने तीन घंटे से ज्यादा समय से रोड जाम किया हुआ है।
जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि बरसाती पानी की निकासी को लेकर वे कई जगह शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। आरोप है कि अधिकारी उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। विधायक विनोद भयाना नहीं सुध रहे है।
सेक्टरवासी निर्मला देवी ने बताया कि विधायक विनोद भयाना की ओर से भी सीवरेज का पानी निकलवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक हालात जस के तस हैं। सड़क और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सेक्टरवासी अनिता चंदेला ने साफ कहा कि जब तक बरसाती पानी की निकासी का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। महिलाओं का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही, अब मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा है।
वहीं, सुनीता देवी ने कहा कि हम लोग काफी परेशान हैं, लेकिन हमारी कोई सुनने वाला नहीं है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। विधायक से लेकर अधिकारियों तक अपनी समस्या पहुंचा चुके हैं, लेकिन कहीं से कोई सुनवाई नहीं हो रही। बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।