{"_id":"6a7b660d5c6bac12af0c1bec","slug":"video-shamli-robbery-accused-arrested-in-police-encounter-shot-in-the-leg-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"शामली: पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर तीतरो पुलिया के पास चेकिंग कर रही गढ़ीपुख्ता पुलिस की मंगलवार को तीन युवकों से मुठभेड़ हो गई। लूट गिरोह के सरगना आमिर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को सीएचसी ऊन भेज दिया, जबकि उसके दो साथी मौके से भाग गए।
एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया 20 मई 2026 को गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में अमीर आलम निवासी गढ़ी अब्दुल्ला खां और उसके चचेरे भाई बसर से मोबाइल फोन लूट की घटना हुई थी। मंगलवार को तीतरो पुलिया के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा करते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। इसमें मोटरसाइकिल सवार आमिर पुत्र इरफान निवासी डिडौली खेड़ा, थाना चिलकाना, सहारनपुर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आमिर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटी गई बिना नंबर प्लेट की स्पेलेंडर मोटरसाइकिल, 315 बोर का तमंचा, दो खोखे, एक जिंदा कारतूस और 1500 रुपये बरामद हुए। उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।