बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   VIDEO: बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, हाथों में तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

VIDEO: बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, हाथों में तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 11 Aug 2026 05:42 PM IST
VIDEO: बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, हाथों में तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन
उमस भरी गर्मी के बीच बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील नानपारा मुख्यालय पहुंचे और हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक प्रदर्शनकारी के हाथ में ‘बिजली विभाग मुर्दाबाद’ लिखी तख्ती भी थी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल उत्तम कुमार, रिजवान, अनवर, हासिम, सफीक, जुबेर, सादाब, इमरान, शकील और अकबाल समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं के कारण लोगों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायतें किए जाने के बावजूद समस्याओं का समय से समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के नाम पर अवैध धन की मांग किए जाने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों के मुताबिक सुजौली गांव की आबादी पांच हजार से अधिक है। गांव में बड़ी संख्या में बिजली कनेक्शन होने के बावजूद आबादी और कनेक्शनों के अनुरूप क्षमता वाला ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। मौजूदा व्यवस्था पर अधिक भार पड़ने से बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। उमस भरी गर्मी में बार-बार बिजली बाधित होने से घरों में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सुजौली में 63 केवी का बड़ा ट्रांसफार्मर लगवाने के साथ ही जर्जर तार, इंसुलेटर और केबल समेत अन्य बिजली संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में तहसील स्तर पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shamli: बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक, लगी लंबी कतार

11 Aug 2026

UP: शामली से डाक कांवड़ियों के गुजरने का सिलसिला जारी

11 Aug 2026

MP: ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाला गिरोह बेनकाब, दो महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार; नकद-सोना बरामद

11 Aug 2026

सावन शिवरात्रि पर खुशनुमा रहा मौसम, सुबह से बारिश

11 Aug 2026

कानपुर: भाई की जिंदगी के लिए 10 किमी चल महादेव को चढ़ाया जल

11 Aug 2026
विज्ञापन

Shamli: 22 युवाओं की डाक कांवड़, 9वीं बार हरिद्वार से उठाया गंगाजल

11 Aug 2026

Baghpat: कांवड़ यात्रा में कलाकारों के हैरतअंगेज अग्नि करतब, मुंह से आग निकालते देख उमड़ी भीड़

11 Aug 2026
विज्ञापन

Baghpat: शिवरात्रि पर पुरामहादेव में उमड़ा केसरिया सैलाब, 15 लाख से ज्यादा कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

11 Aug 2026

चंडीगढ़ निगम ऑफिस से निकाली गई तिरंगा यात्रा

Shamli: डाक कांवड़ियों की रफ्तार से गूंजा मेरठ-करनाल हाईवे, हर-हर महादेव के जयकारों के बीच मंजिल की ओर दौड़ते शिवभक्त

11 Aug 2026

Muzaffarnagar: सांझक के शिव-पार्वती मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लंबी कतार में लगे भक्त

11 Aug 2026

Muzaffarnagar: पानीपत-खटीमा हाईवे पर दौड़ी बाइकर्स की टोली, शिवभक्तों में दिखा उत्साह

11 Aug 2026

Baghpat: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी आस्था, जलाभिषेक को लगी श्रद्धालुओं की कतार

11 Aug 2026

Shamli: ढोल-नगाड़ों के साथ घर पहुंचे शिवभक्त, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

11 Aug 2026

Muzaffarnagar: कांवड़ मार्ग पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, शिवालयों में जलाभिषेक

11 Aug 2026

Sirmaur News: सरकारी जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने पथराव, दोनों पक्षों पर केस; एसडीएम ने जताई सख्ती

11 Aug 2026

Sirmaur Weather: नाहन में झमाझम बारिश, उमस से राहत; भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह

11 Aug 2026

लखनऊ में स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज के संस्थापक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

11 Aug 2026

लुधियाना के पीएयू ग्राउंड में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल

11 Aug 2026

लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में सामने से मारी टक्कर, डिलीवरी बॉय की मौत

11 Aug 2026

अयोध्या में शहीद के सम्मान में बने स्मृति द्वार पर लिखा गलत नाम, दो साल बाद भी नहीं सुधारी गलती

11 Aug 2026

VIDEO: फिरोजाबाद हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा अनियंत्रित कन्टेनर, लगी आग

11 Aug 2026

VIDEO: पहले कांवड़ चढ़ाने के विवाद में भिड़े शिवभक्त, पथराव एवं बरसाए लाठी डंडे

11 Aug 2026

VIDEO: भाजपा मंडल अध्यक्ष के घायल चाचा की मौत, गम और गुस्से में परिवार

11 Aug 2026

VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर खारी नदी पुल के नीचे मिला अज्ञात शव, मचा हड़कंप

11 Aug 2026

VIDEO: मायके से ससुराल आई महिला ने यमुना में लगाई छलांग, एसडीआरएफ ने बचाया

11 Aug 2026

VIDEO: पुरानी रंजिश में युवक पर तीन फायर, दो गोलियां लगीं

11 Aug 2026

पटियाला के सनाैर में मामूली कहासुनी के बाद युवक की हत्या, देखें वीडियो

11 Aug 2026

Chamoli: थराली बाजार में 20 मीटर धंसी सड़क, क्षेत्र में 15 सड़कें हुई बंद

11 Aug 2026

‘हर घर तिरंगा’ अभियान: श्रीनगर और श्रीकोट में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली मंत्री धन सिंह रावत हुए शामिल

11 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed