बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP Mandal president's injured uncle dies, family in grief and anger

VIDEO: भाजपा मंडल अध्यक्ष के घायल चाचा की मौत, गम और गुस्से में परिवार

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:45 AM IST
BJP Mandal president's injured uncle dies, family in grief and anger
बाह। बासौनी के गुंगावली गांव में भाजपा बाह देहात के मंडल अध्यक्ष एवं प्रधान रविन्द्र बघेल पर 9 अगस्त को हुए हमले में चाचा सुरेश बघेल समेत 4 परिवार घायल हुए थे। पुलिस ने 4 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे थे। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान सुरेश बघेल (52) की मौत हो गयी। भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत से परिवार गम और गुस्से में है। गांव शोक में डूब गया है। भाजपा नेता के भतीजे कुनाल सिंह ने 20 नामजद एवं 10-12 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक भाजपा बाह देहात के मंडल अध्यक्ष एवं प्रधान रविन्द्र बघेल, अपने भाई राजवीर, सुरेन्द्र सिंह, चाचा छोटेलाल, सुरेश बघेल, किशनलाल, हरकेश के साथ 9 अगस्त की सुबह 8 बजे श्रीदयाल के घर शोक संवेदना व्यक्त कर घर लौट रहे थे। पुरानी जमीनी रंजिश में पहले से रास्ते में घात लगाए बैठे मनीष, मलखान, पवन, थान सिंह, विजय, नेकसीलाल, गोलीराम, आदेश, जोगेन्द्र, निहाल, छोटेलाल बघेल, मुन्नेश, प्रवेश, विपिन बघेल, लवकुश, अजय बघेल, बबलू, अरुण, आकाश, सुनील व 10-15 अन्य लोग हाथों में लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी, सरिया व अवैध असलाह से हमला कर दिया। हमले में घायल हुए प्रधान रविन्द्र बघेल, राजवीर सिंह, सुरेश बघेल, छोटेलाल, दूसरे पक्ष के लवकुश, आदेश को बाह सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया था। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने बताया कि बासौनी पुलिस ने रविवार को आरोपी हमलावर गुंगावली के गोलीराम, नेकसीलाल, मुन्नेश, बबलू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सुरेश बघेल की उपचार के दौरान मौत होने पर हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। अस्पताल में भाजपा के मंडल अध्यक्ष समेत घायलोंं को हाल जानने के लिए सांसद राजकुमार चाहर, एमएलसी विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया आदि पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह उपचार के दौरान घायल सुरेश बघेल की मौत हो गयी। पोस्ट मार्टम के बाद शव घर पर पहुंचा तो परिवार में मातमी कोहराम मच गया। गांव में तनाव का माहौल है। मौत के बाद गुंगावली गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। जमीन पर निर्माण के विवाद में भाजपा देहात मंडल के अध्यक्ष रविन्द्र बघेल का दूसरे पक्ष से 6 अगस्त को झगड़ा हुआ था। झगड़े का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलते हुए दिखे थे, ईंट पत्थर फिके थे। संघर्ष में गीतम सिंह, सुरेन्द्र सिंह, प्रवेश बघेल, रमेश सिंह घायल हुए थे। पुलिस ने प्रधान पक्ष के करन सिंह की तहरीर पर मनीष, प्रवेश, थान सिंह उर्फ गप्पी व 4-5 अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की थी। प्रधान अपनी जमीन पर निर्माण की बात कह रहे थे। पैमाइस के बाद निर्माण शुरू किया था। जबकि दूसरा पक्ष जमीन को आबादी का हिस्सा बता रहा था। सुरेश बघेल की मौत से गांव की गलियों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। आरोपियों के घर पर ताले लटके हैं। एक दिन पहले ही दिल्ली से खींच लाई थी मौत, सुरेश बघेल का था अगरबत्ती का कारोबार। बाह। गुंगावली गांव के श्रीदयाल की पत्नी भूरी देवी के निधन पर संवेदना व्यक्त करने के लिए सुरेश बघेल 7 अगस्त को दिल्ली से अपने घर आये थे। 8 अगस्त की सुबह 8 बजे अपने भतीजे मंडल अध्यक्ष रविन्द्र बघेल आदि परिजनो के साथ संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे थे। तभी घात लगाकर किये गये हमले में परिजनों के साथ वह घायल हुए थे। बाह अस्पताल से लेकर आगरा तक उनकी बेहोशी नहीं टूटी थी। परिजनों ने बताया कि हमले के एक दिन पहले ही सुरेश बघेल को दिल्ली से मौत खींच लाई थी। दिल्ली के शिव बिहार में रहकर वह अगरबत्ती का कारोबार करते थे। पत्नी बिट्टी देवी, बेटे प्रेम और मदन भी साथ रहते थे। वह दिल्ली से घर अकेले आये थे। उन्होंने अपने पीछे दो विवाहित बेटियां ऊषा और गुड्डी को छोड़ा है। सुरेश बघेल की मौत से परिवार में मातमी कोहराम मच गया है। पत्नी समेत परिजन सुधबुध खो बैठे है। सुरेश बघेल की मौत के साथ ही परिवार बिखर गया है। पत्नी बिट्टी देवी बेसुध पड़ी है। बिट्टी की बहन एवं मृतक के छोटे भाई की पत्नी विशुना देवी का खून खौल उठा है। उसने परिवार के मुखिया को छीनने वालों के लिए सजा ए मौत की मांग की। करुण क्रन्दन के बीच वह चीख रही थी। जिस तरह से घर के मुखिया को मारा है, बैसी मौत मारने वालों को मिले। न्याय के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगीं। परिजन भी गम और गुस्से में है। घर उजाड़ने वालों को उनके किये की सजा दिलाये जाने की पुलिस से मांग की है। भाजपा बाह देहात मंडल के अध्यक्ष रविन्द्र बघेल के घायल चाचा सुरेश बघेल की मौत पर सोमवार को सांसद राजकुमार चाहर के बेटे परमवीर चाहर मोर्चरी पर पहुंचे। मृतक के परिजनों को ढांढ़स बंधा कर शोक संवेदना प्रकट की। परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात कही। वर्जन-गुंगावली गांव में जान लेवा हमले में घायल हुए सुरेश बघेल की उपचार के दौरान मौत हुई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। जान लेवा हमले के आरोपियों पर हत्या का धारा बढाई जायेगी- अनिल कुमार, एसीपी पिनाहट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लैपटॉप खोलने का प्रयास, स्मार्टफोन हैक; सीसीटीवी में कैद वारदात

11 Aug 2026

करनाल शहीदों और सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर ग्रामीणों का हुआ स्वागत

11 Aug 2026

Meerut: पूरी आस्था के साथ शिवालयों तक पहुंच रहे शिव भक्त

10 Aug 2026

शामली: रोशनी से जगमग कांवड़ लेकर निकले भोले, देसी गीतों ने समां बांधा

10 Aug 2026

शामली: डीजे की धुन पर शिवभक्ति में लीन कांवड़िए, परिजन भी चले साथ

10 Aug 2026
विज्ञापन

शामली: गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने की मांग, तीन दोस्तों ने उठाई कांवड़

10 Aug 2026

बागपत: राष्ट्र वंदना चौक पर पाली गांव की बड़ी कांवड़ का स्वागत

10 Aug 2026
विज्ञापन

शामली: हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गूंजे फिल्मों के गीत, कांवड़िए जमकर झूमे

10 Aug 2026

Meerut: बाबा औड़नाथ मंदिर के बाहर शिवभक्तों ने किया आराम, सुबह चढ़ाएंगे जल

10 Aug 2026

सहारनपुर: डाक कांवड़ और झांकी देखने को उमड़ी भीड़, देर रात तक लगा रहा जमावड़ा

10 Aug 2026

सहारनपुर: बाइकों पर जल लेने हरिद्वार रवाना हुए शिवभक्त, सुबह तक आएंगे वापस

10 Aug 2026

शामली: डाक और झांकी कांवड़ निकालने का सिलसिला देर रात तक रहा जारी

10 Aug 2026

शामली: मेरठ-करनाल हाईवे पूरी रात हरियाणा के कांवड़ियों से रहा गुलजार

10 Aug 2026

Meerut: बाबा औड़नाथ मंदिर पर उमड़े शिवभक्त, हाजिरी का जल चढ़ाया

10 Aug 2026

वामपंथी संगठनों ने सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र, VIDEO

10 Aug 2026

राहुल गांधी की युवाओं से मुलाकात पर पंकज सिंह का निशाना, VIDEO

10 Aug 2026

कचमन में आरओबी को लेकर गरमाया भूमि अधिग्रहण का मुद्दा, VIDEO

10 Aug 2026

VIDEO: घायल हाथी की वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

10 Aug 2026

करनाल में पूर्व सेवादारों की याद में कावड़ शिविर, शिव भक्तों के लिए की रहने-खाने और दवा की व्यवस्था

10 Aug 2026

करनाल नेहरू पैलेस से परशुराम चौक तक तिरंगों का सैलाब, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

10 Aug 2026

Dindori News: तेज बारिश में ध्वस्त हुई करोड़ों की सड़क, खेतों में घुसा मलबा; ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित

10 Aug 2026

कुरुक्षेत्र: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी नहीं थमा वकीलों का गुस्सा, एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

10 Aug 2026

Meerut: हाईवे पर डाक कांवड़ का जोर, एक-दूसरे को पास देते हुए शिवालयों की ओर बढ़े भोले

10 Aug 2026

Meerut: हाईवे पर निकली बुलडोज़र कांवड़, युवा बोले- योगी जी हैं पसंद

10 Aug 2026

नोएडा में हादसा: लिफ्ट अचानक नीचे गिरी, महिला की अटकी सांसें, 11वीं मंजिल पर रुकी; Video

10 Aug 2026

जींद: रानी तालाब पर सावन के दूसरे सोमवार गूंजी महाआरती, हजारों श्रद्धालुओं ने किया शिव वंदन

10 Aug 2026

Meerut: परिजनों ने डांस करके किया शिवभक्तों का स्वागत

10 Aug 2026

Meerut: शिवालयों की ओर से तेजी से बढ़ रहे कांवड़िये, सुबह करेंगे जलाभिषेक

10 Aug 2026

Meerut: हाईवे पर डाक कांवड़ियों का जोर, बढ़ रहे शिवालयों की ओर

10 Aug 2026

Meerut: हाईवे पर डीजे के साथ चले कांवड़िये, देखने वालों की लगी भीड़

10 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed