Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
A sea of tricolors from Karnal's Nehru Palace to Parashuram Chowk; the city resounded with chants of 'Bharat Mata Ki Jai'.
{"_id":"6a7a1303db8b74b2b20308f5","slug":"video-a-sea-of-tricolors-from-karnals-nehru-palace-to-parashuram-chowk-the-city-resounded-with-chants-of-bharat-mata-ki-jai-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल नेहरू पैलेस से परशुराम चौक तक तिरंगों का सैलाब, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल नेहरू पैलेस से परशुराम चौक तक तिरंगों का सैलाब, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
करनाल। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को शहर की सड़कों पर देशभक्ति का नजारा देखने को मिला। नेहरू पैलेस चौक से भगवान परशुराम चौक तक निकली तिरंगा यात्रा में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों के बीच यात्रा जिस मार्ग से गुजरी, वहां माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में नजर आया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में निकली यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा युवा और शहरवासी भी शामिल हुए। डॉ. अर्चना गुप्ता स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा की अगुवाई कर रही थीं। यात्रा में जिला प्रभारी भारत भूषण जूयाल, जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेनू बाला गुप्ता समेत पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के हाथों में तिरंगे नजर आए। कार्यकर्ता लगातार देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। नेहरू चौक से शुरू हुई यात्रा भगवान परशुराम चौक पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजकों का कहना था कि अभियान का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रगौरव की भावना से जोड़ना है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि तिरंगा देश के नागरिकों के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को समझे।
उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने और अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगे के तीनों रंग देश के साहस, त्याग और बलिदान की भावना का संदेश देते हैं।
यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रगौरव का संदेश दिया। इस दौरान शहर की मुख्य सड़क पर कुछ देर के लिए ऐसा माहौल बना कि पूरा क्षेत्र तिरंगों से पटा नजर आया। ब्यूरो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।