Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Female laborer dies after falling from the roof of the administrative block under construction at the Mini-Secretariat in Bhiwani
{"_id":"6a79b9aa57eed346cf020bc4","slug":"video-female-laborer-dies-after-falling-from-the-roof-of-the-administrative-block-under-construction-at-the-mini-secretariat-in-bhiwani-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: लघु सचिवालय में निर्माणाधीन प्रशासनिक खंड की छत से नीचे गिरी महिला मजदूर, इलाज के दौरान हुई मौत, परजिनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: लघु सचिवालय में निर्माणाधीन प्रशासनिक खंड की छत से नीचे गिरी महिला मजदूर, इलाज के दौरान हुई मौत, परजिनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के लगाए आरोप
भिवानी। शहर के लघु सचिवालय परिसर में नए प्रशासनिक खंड के निर्माण कार्य के दौरान छत से सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक महिला मजदूर नीचे गिर गई। जिसे गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 30 वर्षीय हली नामक महिला मजदूर ललितपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। मृतका के परिजनों ने आपात विभाग के चिकित्सकों पर इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
सिविल लाइन पुलिस थाना की टीम भी अस्पताल पहुंची वहीं मामले की भनक लगने के बाद अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने भी मृतका के परिजनों से बात की। चिड़ियाघर के सामने स्थित कोर्ट बिल्डिंग के निर्माण कार्य के दौरान सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।
कार्य के दौरान छत जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी 30 वर्षीय हली अपने पति उत्तम सिंह व अन्य मजदूरों के साथ सोमवार सुबह लगभग 10 बजे लघु सचिवालय के नए प्रशासनिक खंड की छत पर काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक हली संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे आ गिरीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
हादसे के तुरंत बाद साथी मजदूरों और परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिवानी लेकर पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें घर ले गए। हालांकि, घर पहुंचने के लगभग दो घंटे बाद महिला की तबीयत अचानक फिर से बिगड़ने लगी।
परिजन आनन-फानन में उन्हें दोबारा जिला नागरिक अस्पताल भिवानी लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पहली बार अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने महिला मजदूर का सही और गहनता से उपचार नहीं किया। जिसकी लापरवाही से महिला मजदूर की जान चली गई।
परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।