{"_id":"6a796624f8c08db86b022958","slug":"video-shamli-devotees-stay-on-streets-till-midnight-welcome-kanwariyas-with-flower-shower-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"शामली: दूसरे दिन भी आधी रात तक सड़कों पर डटे श्रद्धालु, फूल बरसाकर किया शिवभक्तों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: दूसरे दिन भी आधी रात तक सड़कों पर डटे श्रद्धालु, फूल बरसाकर किया शिवभक्तों का स्वागत
कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों के स्वागत का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। शहर के शिव चौक से मुजफ्फरनगर रोड तक विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु आधी रात तक सड़कों पर डटे रहे और हरिद्वार से गंगाजल लेकर गुजर रहे कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान डीजे पर बज रहे भगवान शिव के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए। बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा शहर शिवमय बना रहा। जगह-जगह शिवभक्तों के स्वागत के लिए लोग जुटे रहे और उन्हें प्रसाद भी वितरित किया गया।
कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। वहीं शिव चौक पर कांवड़ियों और वाहनों की बढ़ती भीड़ के कारण जाम की स्थिति भी बनी। पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम खुलवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।