{"_id":"6a79660637bdcd12af0ce1e2","slug":"video-saharanpur-devotees-throng-shiva-temples-on-second-monday-of-sawan-offer-jalabhishek-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़, भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़, भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक
सावन के दूसरे सोमवार को सहारनपुर महानगर से लेकर देहात क्षेत्र तक शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही प्रमुख मंदिरों में भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। बारिश के बावजूद मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
भक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर दूध, जल, बेलपत्र और भस्म अर्पित की। श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे।
इसके अलावा श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, गंगा मंदिर, मंडी समिति स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर, श्री ज्ञानेश्वर महादेव, घंटाघर स्थित श्री हनुमान मंदिर, गिल कॉलोनी के श्री नारायण मंदिर और आवास विकास के हरि मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की।
मंगलवार को शिवरात्रि होने के चलते मंदिरों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। भक्तों ने भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।