{"_id":"6a79660057eed346cf020b75","slug":"video-saharanpur-heavy-rain-triggers-flood-like-situation-in-shakambhari-water-enters-shops-and-highway-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: शाकंभरी में भीषण बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दुकानों में घुसा पानी; हाईवे पर जलभराव से कई गांवों का संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: शाकंभरी में भीषण बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दुकानों में घुसा पानी; हाईवे पर जलभराव से कई गांवों का संपर्क कटा
शिवालिक पहाड़ियों में देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद सिद्धपीठ शाकंभरी देवी क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए। भूरादेव मंदिर के पास शाकंभरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी का पानी किनारे लगी खिलौनों की दुकानों में घुस गया, जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ।
बारिश के बाद मिर्जापुर क्षेत्र की कई बरसाती नदियों ने भी रौद्र रूप धारण कर लिया। शाहपुर गाड़ा, पाडली और नौगांवा समेत कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया। बरसाती नदी का पानी दोबारा सहारनपुर-विकासनगर हाईवे पर पहुंचने से यातायात प्रभावित हुआ। आसपास के गांवों में भी पानी घुसने से कई स्थानों पर संपर्क प्रभावित हो गया।
गांव जाटोंवाला में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज को जाने वाले पुल के पास भी पानी भर गया। गांगरोह नदी के ऊपर बने पुल के पाइप में कचरा फंसने के कारण पानी का बहाव प्रभावित हुआ। इससे असगरपुर और महमूदपुर गांवों के कई हिस्सों में पानी घुस गया। किसानों के खेतों के साथ आम और लीची के बाग भी जलमग्न हो गए।
बारिश और जलभराव की सूचना मिलने पर एसडीएम विकास पांडे और तहसीलदार विजय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। स्थानीय प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।