Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Several areas in Yamunanagar-Jagadhri inundated following heavy rain; water levels on roads reached up to two feet.
{"_id":"6a796867a62592a90b0f89e9","slug":"video-several-areas-in-yamunanagar-jagadhri-inundated-following-heavy-rain-water-levels-on-roads-reached-up-to-two-feet-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: जगाधरी में मूसलाधार बारिश, कई इलाके हुए जलमग्न, सड़कों पर दो फीट तक भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: जगाधरी में मूसलाधार बारिश, कई इलाके हुए जलमग्न, सड़कों पर दो फीट तक भरा पानी
यमुनानगर जिले में रात दो बजे अचानक शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम के जलनिकासी के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी। बारिश के चलते जगाधरी और यमुनानगर के निचले व पॉश इलाकों में जगह-जगह भारी जलभराव हो गया। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर रिहायशी कॉलोनियों तक करीब दो फीट तक पानी भर जाने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
शहर के ताऊ देवी लाल कांप्लेक्स, हरियाणा वेयरहाउस गोदाम के सामने, शक्ति नगर, एसपी आवास जाने वाली सड़क, लाजपत नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, जगाधरी की छोटी लाइन, बर्तन बाजार, नगर निगम कार्यालय के सामने और अंबाला मार्ग पर स्थिति काफी गंभीर नजर आई। जगाधरी बस स्टैंड परिसर के अंदर पानी भर जाने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
सड़कों पर लबालब भरे पानी के कारण सुबह से ही कई जगहों पर लंबा जाम लग गया। कई वाहन पानी में बंद हो गए, जिन्हें धक्का मारकर बाहर निकालना पड़ा। पानी का स्तर इतना अधिक था कि राहगीर और दफ्तर जाने वाले लोग हाथों में जूते लेकर पानी के बीच से गुजरने को मजबूर दिखे।
लगातार हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले में आज अधिकतम तापमान दो डिग्री घटकर 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बीते कुछ दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मौसम का मिजाज खराब बना हुआ है और दिनभर में और अच्छी बारिश होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।