Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Elderly POCSO accused hangs himself within police station premises; SSP provides details on the incident.
{"_id":"6a79689caaa8ed49d10d5471","slug":"video-elderly-pocso-accused-hangs-himself-within-police-station-premises-ssp-provides-details-on-the-incident-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"थाना परिसर में पॉक्सो के बुजुर्ग आरोपी ने लगाई फांसी, मामले की जानकारी देते एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना परिसर में पॉक्सो के बुजुर्ग आरोपी ने लगाई फांसी, मामले की जानकारी देते एसएसपी
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:28 AM IST
Link Copied
गुरसराय थाने में पॉक्सो और छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार 62 वर्षीय आरोपी ने सोमवार को अपने गमछे से फांसी लगाने का प्रयास किया। घटना के होते ही पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया।
आरोपी की पहचान सिंघार गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद (62) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र प्रसाद को छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। थाने में रहने के दौरान उसने गमछे से जान देने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा कि बुजुर्ग गांव के ही राधा-कृष्ण मंदिर में पुजारी हैं।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि गुरसराय थाने से गमछे से जान देने के प्रयास की सूचना मिली थी। आरोपी को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।