{"_id":"6a7a0652da13a940ad00241a","slug":"video-lawyers-anger-did-not-subside-even-after-the-arrest-of-the-accused-protest-held-at-the-sps-office-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी नहीं थमा वकीलों का गुस्सा, एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी नहीं थमा वकीलों का गुस्सा, एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-7 में वकील बलवंत सिंह वालिया के घर हुई करीब सवा तीन करोड़ रुपये की लूट के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद जिला बार एसोसिएशन के वकीलों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में वकील बार रूम में एकत्रित हुए और मामले को लेकर बैठक की। इसके बाद वकीलों ने सत्र अदालत परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। यहां से वकील एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। वकीलों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय गुरविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने वकीलों को आरोपियों की गिरफ्तारी से संबंधित साक्ष्य दिखाए और बताया कि पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने यह भी आश्वासन दिया कि एसपी चंद्र मोहन दोपहर में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करेंगे। इसके बाद वकील अपने काम पर लौट गए। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद बार एसोसिएशन ने अपनी नाराजगी बरकरार रखी। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान धर्मेंद्र अत्री ने कहा कि शाम को तिरंगा यात्रा समाप्त होने के बाद बार के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इस दौरान एसपी, थाना शहर थानेसर प्रभारी और सेक्टर-7 चौकी प्रभारी के तबादले की मांग रखी जाएगी। धर्मेंद्र अत्री ने कहा कि बलवंत वालिया के घर पहले भी चोरी हुई थी। अगर पुलिस ने उस घटना को गंभीरता से लिया होता और समय रहते आरोपियों तक पहुंचती तो दूसरी वारदात को रोका जा सकता था। उन्होंने कहा कि पुलिस अब चार दिन में लूट का खुलासा करने की बात कह रही है, लेकिन पहली चोरी अभी भी पुलिस के लिए अनसुलझी है। उन्होंने कहा कि लूट के दौरान बदमाशों के हाथ में पिस्टल थी और परिवार को बंधक बनाया गया। यह परिवार की किस्मत अच्छी रही कि आरोपियों की ओर से गोली नहीं चलाई गई। अगर गोली चल जाती तो हालात और गंभीर हो सकते थे।
मांग नहीं मानी तो आगे की रणनीति
बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात में मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। वकीलों का कहना है कि यह मामला केवल एक अधिवक्ता के घर हुई लूट का नहीं है, बल्कि शहर की कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।
एसपी कार्यालय के पास की पॉश कालोनी में भी हर रोज चोरी : वालिया
पीड़ित वकील बलवंत वालिया ने कहा कि कि एसपी कार्यालय से लगती पॉश कालोनी में है उनका घर जहां लूट हुई है और यह इस कालोनी का इकलौता लूट या चोरी का केस नहीं है। यहां चोरी की घटनाएं होना आम बात हो चुकी है। बदमाश बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं, जबकि पुलिस की कार्रवाई केवल मामले दर्ज करने तक सीमित दिखाई दे रही है। यह तो पूरे जिले के वकीलों के दबाव में पुलिस ने इस बार कार्रवाई कर दी नहीं तो कोई कार्रवाई नहीं होती जैसा पिछले मामले व अन्य कालोनी की चोरियों के मामले में होता है। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध बढ़ रहा है और पुलिस को अपराध रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।