{"_id":"6a79b71a49ae34d8c002d5fc","slug":"video-pickup-truck-carrying-kanwariyas-overturns-in-kaithal-six-injured-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई पिकअप, टायर फटने के बाद पेड़ से टकराई, छह कांवड़िये घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई पिकअप, टायर फटने के बाद पेड़ से टकराई, छह कांवड़िये घायल
सोमवार को कैथल के पास पिंडासी-पबनावा के बीच डाक कांवड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। काविड़यों के अनुसार सामने से आए वाहन को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढों में उतर गई। इसी दौरान उसका टायर फट गया और पिकअप सामने खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में छह कांवड़िये घायल हो गए। पिकअप में करीब 12 से 15 शिवभक्त सवार थे और सभी हरिद्वार से कांवड़ लेकर सिरसा लौट रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही कुरुक्षेत्र और ढांड पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। हालांकि मामला कुरुक्षेत्र में होने के कारण वहां की टीम ने कार्रवाई की। घायल काविड़यों के बयान दर्ज किए गए। लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को पिकअप से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर इतनी तेज होने से पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।