{"_id":"6a79b6ecaceb61387e0480cd","slug":"video-drain-clogged-with-garbage-and-dairy-waste-locals-distressed-by-filth-and-stench-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly: नाले में कूड़ा और डेयरियों का गोबर भरा, गंदगी और बदबू से स्थानीय लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: नाले में कूड़ा और डेयरियों का गोबर भरा, गंदगी और बदबू से स्थानीय लोग परेशान
Mukesh Kumar
Updated Mon, 10 Aug 2026 05:03 PM IST
Link Copied
बरेली के सुभाषनगर के वार्ड 7 वीर भट्टी के निवासी कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। नाले में कूड़ा और डेयरियों का गोबर भरा है, जिससे गंदगी और बदबू फैल रही है। वार्ड में गंदे पानी की आपूर्ति और बेसहारा पशुओं की समस्या भी विकराल रूप ले चुकी है। वार्ड के नाले में पूरे शहर का पानी आता है, लेकिन आगे निकास न होने से जलभराव बना रहता है। वरुण ने बताया कि पूरे शहर का पानी सुभाषनगर के नाले में आता है, लेकिन राजीव कॉलोनी से होते हुए जा रहे नाला का आगे कोई निकास नहीं है। नाले का पानी रेलवे की जगह में जाता है, अगर रेलवे अपनी दीवार लगा दे तो पानी का निकास नहीं हो पाएगा। नाले पर अतिक्रमण और मरे जानवर डालने से सफाई में बाधा आती है। निवासियों का कहना है कि वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम है और अधिकतर नदारद रहते हैं। शैलेंद्र सागर ने बताया कि नगर निगम से आने वाला पानी गंदा और बदबूदार होता है, जिसे पिया नहीं जा सकता है। दशकों पुरानी पाइपलाइन जर्जर होकर बार-बार टूट जाती है, जिससे 25 हजार की आबादी को स्वच्छ पानी नहीं मिल पाता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।