{"_id":"6af9c2bbc3fde29ad90cb06a","slug":"illegal-arms-factory-busted-four-accused-arrested-in-bareilly-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़: बरेली में चार हथियार तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़े तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़: बरेली में चार हथियार तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़े तार
Sun, 15 Nov 2026 08:06 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 15 Nov 2026 08:06 PM IST
सार
बरेली के बहेड़ी इलाके में अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। पुलिस और एसओजी की टीम ने छापा मारकर इसका भंडाफोड़ किया। मौके से चार आरोपी पकड़े गए। भारी मात्रा में अवैध हथियार भी बरामद हुए।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में एसएसपी अनुराग आर्य ने दी जानकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में बहेड़ी थाना पुलिस और एसओजी ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ कर आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये पाकिस्तानी हैंडलर अजमल गुर्जर के फॉलोअर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किए हैं, जबकि आरोपियों के दो साथी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शनिवार रात बहेड़ी क्षेत्र में गन्ना उत्पादक महाविद्यालय के पास एक खंडहर में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहेड़ी के गांव सिकपुरा भोजपुर जोगीठेर निवासी सुखराज सिंह, ग्राम पचपेड़ा निवासी शानू मियां, रामपुर जिले के बिलासपुर निवासी जीवनदीप सिंह और पीलीभीत के माधौटांडा निवासी जसनूर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इनके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, एक 9 एमएम पिस्टल और एक राइफल मिली है। पुलिस ने दो अधबनी नाल, एक शिकंजा मशीन, हथियार बनाने के उपकरण और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बहेड़ी थाने में आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को कोर्ट ने रविवार शाम को जेल भेज दिया।
Trending Videos
ऐसे जुड़ा पाकिस्तानी कनेक्शन
एसएसपी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ और मोबाइल फोन की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मुख्य आरोपी सुखराज सिंह इंस्टाग्राम के जरिये पाकिस्तानी हैंडलर अजमल गुर्जर के संपर्क में था। उसके मोबाइल फोन में हथियारों की सप्लाई से संबंधित मेसेज और कुछ अहम साक्ष्य मिले हैं। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई से पहले आरोपी ने कई मेसेज हटा दिए थे।

इशरत पहलवान से जुड़े भागने वाले आरोपियों के तार
आरोपियों ने बताया कि मौके से भागे उनके दो साथी कुख्यात हथियार तस्कर इशरत पहलवान से जुड़े हैं। इशरत पहलवान पहले भी हथियारों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। ये आरोपी उससे भी असलहे खरीदते थे।
आरोपियों ने बताया कि मौके से भागे उनके दो साथी कुख्यात हथियार तस्कर इशरत पहलवान से जुड़े हैं। इशरत पहलवान पहले भी हथियारों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। ये आरोपी उससे भी असलहे खरीदते थे।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बहेड़ी पुलिस व स्पेशल टीम ने हथियार तस्करों का गिरोह पकड़ा है। कुछ आरोपी भागे हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। ये मुंगेर मेड जैसी लोकल पिस्टल बनाते थे जिसकी चुनाव के दिनों में मांग बढ़ जाती है। पाकिस्तानी हैंडलर अजमल गुर्जर व अन्य से आरोपी सुखराज की सीधी बातचीत होती रही है। अन्य नेटवर्क भी तलाशा जा रहा है।