शहर के सरजू पांडेय पार्क में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने नेतृत्व में तमाम वामपंथी संगठनों ने धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रपति को संबोधित मांग-पत्र भेजकर कर केंद्र सरकार से किसानों, मजदूरों एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव राजदेव यादव ने बताया कि, सभी फसलों के लिए मानक के आधार पर एमएसपी की कानूनी गारंटी, सरकारी खरीद, और किसानों की व्यापक ऋण माफी की जाए। साथ ही आत्महत्या करने वाले किसान के पीड़ित परिवारों को सरकार 25 लाख मुआवजा दे। चारों श्रम संहिताओं को रद्द कर श्रमिकों के लिए 42 हजार मासिक न्यूनतम वेतन की जाए। मांग-पत्र में मनरेगा के तहत 200 दिनों के रोजगार और प्रतिदिन 700 रूपये की मजदूरी की भी मांग की गई है। सरकार लंबे समय से बंद पड़ी नंदगंज चीनी मिल और बड़ौरा सूती मिल को तत्काल चालू करे। इस मौके पर अशोक मिश्रा, मनोज कुशवाहा, रामआश्रय यादव, प्रमोद कुशवाहा, योगरेंद्र यादव, शशिकांत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।