Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Maha Aarti resonates at Rani Talab on the second Monday of Sawan; thousands of devotees offer prayers to Lord Shiva.
{"_id":"6a7a03de2dd75b691c045306","slug":"video-maha-aarti-resonates-at-rani-talab-on-the-second-monday-of-sawan-thousands-of-devotees-offer-prayers-to-lord-shiva-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: रानी तालाब पर सावन के दूसरे सोमवार गूंजी महाआरती, हजारों श्रद्धालुओं ने किया शिव वंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: रानी तालाब पर सावन के दूसरे सोमवार गूंजी महाआरती, हजारों श्रद्धालुओं ने किया शिव वंदन
जींद। सावन माह के दूसरे सोमवार को ऐतिहासिक रानी तालाब स्थित भूतेश्वर मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में शहर के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 11 पंडितों ने एक साथ भगवान शिव की आराधना कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती कराई। यहां पर कार्यक्रम छह बजे शुरू हुआ और सवा आठ बजे आरती शुरू होकर करीब 15 मिनट तक चली आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर घंटों, शंखनाद और मंत्रोच्चार से गूंजता रहा। दीपों की रोशनी से सजा रानी तालाब का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा महाआरती में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने शिव भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु भी भगवान शिव की भक्ति में झूमते नजर आए। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में डीसी डॉ. वैशाली शर्मा, एसपी कुलदीप सिंह समेत प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि रानी तालाब स्थित भूतेश्वर मंदिर जींद की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। प्रशासन के सहयोग से शहरवासियों को यहां ऐसा भव्य धार्मिक आयोजन देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वाराणसी में गंगा आरती और कुरुक्षेत्र में पवित्र सरोवरों पर भव्य आरती होती है, उसी तर्ज पर रानी तालाब में भी सावन के सोमवार को विशेष संध्या आरती की पहल की गई है।
उन्होंने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंगलवार को फिर रानी तालाब पर महाआरती कराने का एलान किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में बाहर से विद्वान पुजारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को और अधिक भव्य धार्मिक वातावरण मिल सके। यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जींद की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।