{"_id":"6a7abe0b3a49fe2f690cf59a","slug":"video-shiv-devotees-clashed-over-who-would-offer-kanwar-first-pelting-stones-and-using-sticks-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पहले कांवड़ चढ़ाने के विवाद में भिड़े शिवभक्त, पथराव एवं बरसाए लाठी डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पहले कांवड़ चढ़ाने के विवाद में भिड़े शिवभक्त, पथराव एवं बरसाए लाठी डंडे
बाह। बटेश्वर में बृह्मलाल महाराज मंदिर में पहले कांवड़ चढ़ाने को लेकर रविवार मध्य रात्रि में दो पक्षों में हुआ विवाद तूल पकड़ गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमलावर दिखे। मारपीट और पथराव की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। मंदिर प्रबंधक अजय भदाैरिया ने बताया कि मंदिर में प्रवेश के लिए कांवड़ियों की लाइन लगी थी। रविवार रात्रि 12.35 बजे सिरसागंज के विधायक सर्वेश यादव के साथ 10-11 कांवड़िए आये थे। उनके गनर की मौजूदगी में रोके जाने के बाद भी कांवड़िए मंदिर के दूसरे रास्ते से प्रवेश कर गये। जिससे लाइन में लगे पिढौरा के रीठई गांव के कांवड़िए भड़क गये। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही ईंट पत्थर फिकने लगे, लाठी डंडे भी चलते हुए दिखे। जो भी सामान दिखा फेंक दिया। मारपीट में दो कांवड़िए रीठई के जितेन्द्र एवं रमेश चन्द्र घायल हो गये। कुछ चुटैल हो गये। प्रबंधक ने बताया कि ईंट पत्थर फेंके जाने से मंदिर के कुछ वालेंटियर्स को भी चोट लगी है। सोमवार की सुबह रीठई के कांवड़िए बाह थाने पहुंचे। उन्होंने जितेन्द्र, चन्द्रभान, रमेश चन्द्र, मान सिंह के घायल होने की बात कही है। पुलिस ने उनके चार साथियों को हिरासत में लिया है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। डीसीपी पूर्वी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। मंदिर प्रबंधक की सूचना पर पुलिस ने तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया था। तब से सामान्यत: अभिषेक और दर्शन पूजन जारी है। अभी किसी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी।
वर्जन-
सिरसागंज के विधायक सर्वेश यादव के साथ आए गनर की मौजूदगी में 10-11 कांवड़ दूसरे रास्ते से मंदिर में प्रवेश कर गये थे,रोकने पर भी नहीं माने थे। जिसपर पहले से लाइन में लगे रीठई के कांवड़िए भड़क गये। ईंट पत्थर फेंकने लगे। मंदिर के कुछ वांलिटियर्स को चोट लगी है - अजय भदौरिया, मंदिर प्रबंधक बटेश्वर
पहले कांवड़ चढ़ाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है। 6 कांवड़िए घायल नहीं हुए है। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर कांवड़ चढ़ाने का क्रम बरकरार रखा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है- अभिषेक कुमार अग्रवाल, डीसीपी पूर्वी, आगरा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।