{"_id":"6a7ac2a4461edccc31091cb3","slug":"video-baghpat-massive-crowd-of-kanwariyas-at-pura-mahadev-on-shivratri-over-15-lakh-offer-jalabhishek-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: शिवरात्रि पर पुरामहादेव में उमड़ा केसरिया सैलाब, 15 लाख से ज्यादा कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: शिवरात्रि पर पुरामहादेव में उमड़ा केसरिया सैलाब, 15 लाख से ज्यादा कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
शिवरात्रि के अवसर पर बालैनी के ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रावणी मेले के तीसरे दिन मंदिर परिसर और आसपास का पूरा क्षेत्र केसरिया रंग में रंगा नजर आया। लंबी-लंबी कतारों में लगे कांवड़िए घंटों इंतजार के बाद भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते नजर आए। चारों ओर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
सुबह 3:54 बजे झंडा पूजन शुरू हुआ। करीब एक घंटे तक चले पूजन के बाद 4:54 बजे झंडारोहण किया गया। इसके बाद चतुर्दशी का मुख्य जलाभिषेक शुरू हुआ। चतुर्दशी लगते ही कतार में खड़े कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष पर गंगाजल चढ़ाना शुरू कर दिया।
कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर और मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय मंदिर में कैंप कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा के मुताबिक, मंगलवार सुबह 10 बजे तक 15 लाख से अधिक कांवड़िये जलाभिषेक कर चुके थे, जबकि लाखों कांवड़िए अब भी कतार में लगे हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।