{"_id":"6a7ac1c2461b27208103c477","slug":"video-sirmaur-simbalwala-stone-pelting-revenue-team-government-work-obstruction-case-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: सरकारी जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने पथराव, दोनों पक्षों पर केस; एसडीएम ने जताई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: सरकारी जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने पथराव, दोनों पक्षों पर केस; एसडीएम ने जताई सख्ती
Ankesh Dogra
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:01 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिले के बिक्रमबाग के सिम्बलवाला क्षेत्र में सरकारी जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम के सामने दो पक्षों में विवाद और पथराव का मामला सामने आया है। घटना के दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारियों के भी चपेट में आने की बात सामने आई है। सरकारी कार्य प्रभावित होने को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। उनके निर्देश पर पुलिस थाना कालाअंब में दोनों पक्षों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग की टीम बीते माह सरकारी भूमि से जुड़े एक मामले की पैमाइश और मौके की स्थिति जांचने के लिए सिम्बलवाला पहुंची थी। मौके पर दोनों पक्ष मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि यह घटनाक्रम राजस्व विभाग के पटवारी और कानूनगो की मौजूदगी में हुआ। पथराव के दौरान राजस्व टीम के सदस्य भी इसकी चपेट में आ गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई और सरकारी टीम का काम प्रभावित हुआ।
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस थाना कालाअंब में दोनों पक्षों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर शिकायत दर्ज की गई।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी जब किसी मामले की जांच, पैमाइश या अन्य सरकारी कार्य के लिए मौके पर जाते हैं तो उनके कार्य में किसी भी तरह की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी।
एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने कहा कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी के तहत मौके पर जाकर कार्य करते हैं। उनके सामने विवाद, मारपीट या पथराव किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में मौके पर काम करने जाने वाली सरकारी टीमों के सामने ही मारपीट और विवाद की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो गंभीर विषय है। सिम्बलवाला मामले में भी सरकारी कार्य बाधित होने को लेकर दोनों पक्षों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सरकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में कानून व्यवस्था बिगाड़ना या उनके काम में किसी प्रकार की बाधा डालना स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।