फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ramleela in badrinagar

Sirmour News: सीता स्वयंवर और राम विवाह देख श्रद्धालु हुए भावविभोर

Thu, 15 Oct 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
ramleela in badrinagar
बद्रीनगर में रामलीला मंचन के दौरान सीता स्वयंवर का दृश्य। संवाद
आदर्श रामलीला क्लब की ओर से बद्रीनगर में करवाया जा रहा रामलीला का मंचन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। आदर्श रामलीला क्लब बद्रीनगर में मंगलवार को आदर्श रामलीला क्लब के मंच पर स्थानीय कलाकारों ने शानदार अभिनय से सीता स्वयंवर से लेकर भगवान श्रीराम के विवाह तक के अनेक महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया। मंगलवार रात को प्रस्तुत दृश्यों में महर्षि विश्वामित्र को राजा जनक की ओर से आयोजित सीता स्वयंवर का संदेश मिलना तथा भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ जनकपुरी ले जाने का मंचन किया गया। इसके अलावा राजा जनक के दरबार में विभिन्न राजकुमारों की ओर से भगवान शिव के धनुष को उठाने का प्रयास के दृश्यों का मंचन किया गया।
आदर्श राम जनकल्याण समिति संयुक्त सचिव रोहित शर्मा ने बताया कि सीता स्वयंवर के दौरान रावण की भव्य एंट्री, लक्ष्मण का क्रोध, भगवान परशुराम का आगमन एवं उनका क्रोध, भगवान श्रीराम की ओर से शिव धनुष तोड़ना तथा इसके पश्चात श्रीराम-सीता विवाह के सुंदर प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने अपने अभिनय एवं संवादों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त राजा दशरथ की ओर से अपनी प्रजा के समक्ष उत्तराधिकारी के चयन का विषय रखना तथा प्रजा द्वारा भगवान श्रीराम को राजा बनाने की इच्छा व्यक्त करने का दृश्य भी प्रस्तुत किया गया। इन सभी प्रसंगों को दर्शकों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ देखा। रामलीला स्थल एवं प्रतिदिन निशुल्क प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुनीत सेवा में राकेश गर्ग, कविता गर्ग, पंकज खेड़ा एवं मनीष गुप्ता ने अपनी नेक कमाई से सहयोग प्रदान करते हुए श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण करवाया। समिति ने सभी दानी सज्जनों के सेवा भाव की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मुख्यातिथि नीरज चौधरी, कुलदीप चौधरी, विशिष्ट अतिथि इंदरजीत सिंह मिक्का मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आदर्श रामलीला क्लब, बद्रीनगर में स्थानीय कलाकारों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों का शानदार मंचन किया जा रहा है। समिति का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाना है।-------

बद्रीनगर में रामलीला मंचन के दौरान सीता स्वयंवर का दृश्य। संवाद

बद्रीनगर में रामलीला मंचन के दौरान सीता स्वयंवर का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed