फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dog nashbandi center virodh

Sirmour News: नसबंदी केंद्र को लेकर विरोध बरकरार, विधायक अजय सोलंकी से मिले नौणी का बाग के लोग

Thu, 15 Oct 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
dog nashbandi center virodh
नाहन के नौणी का बाग में कुत्तों की नसबंदी केंद्र के विरोध में विधायक से मिलने जाते स्थानीय लोग।
-रिहायशी क्षेत्र में केंद्र बनाने पर जताई आपत्ति, विधायक ने समस्या के समाधान का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन के वार्ड नंबर-12 नौणी का बाग में लावारिस कुत्तों की नसबंदी के लिए प्रस्तावित केंद्र को लेकर विरोध जारी है। बुधवार को क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधिमंडल विधायक अजय सोलंकी से मिला और उन्हें मामले से अवगत करवाते हुए अपनी समस्या उनके संज्ञान में लाई।

स्थानीय निवासी भूषण की अगुवाई में उषा, विभा सैनी, राम चरण, उमेश सैनी आदि लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को अवगत करवाया कि क्षेत्र में इस केंद्र के बन जाने से आसपास के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। लोगों ने बताया कि इस केंद्र को गोशाला के समीप बनाया जाए। लोगों के अनुसार विधायक को इस बात की जानकारी नहीं कि केंद्र को यहां बनाया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने लोगों की समस्या को सुना व समाधान का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में केंद्र बनाने के बजाय इसका निर्माण आबादी से दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में बुजुर्गों के लिए पार्क और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता भी उठाई। गौरतलब है कि इससे पहले स्थानीय निवासी उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मिलकर भी केंद्र को दूसरी जगह स्थापित करने की मांग कर चुके हैं। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया था।--------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed